नगर के विस्तारीकरण, वार्ड के गठन और निकाय चुनाव को लेकर हलचल तेज

नगर के विस्तारीकरण, वार्ड के गठन और निकाय चुनाव को लेकर हलचल तेज|

 नगर पंचायत बीकापुर_अयोध्या।

निकाय चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहा है। नगर पंचायत बीकापुर के सीमा विस्तारीकरण के परिसीमन, वार्ड के गठन, आरक्षण की स्थित को लेकर नगर पंचायत क्षेत्र में हलचल और चर्चा तेज हो गई है।
विस्तारीकरण होने से नगर पंचायत का भौगोलिक क्षेत्रफल काफी बढ़ जाएगा। करीब 3 दशक पूर्व अस्तित्व में आई बीकापुर नगर पंचायत में अभी तक कुल 11 वार्ड शामिल हैं। नए सीमा विस्तार में 13 गांव शामिल होंगे। सीमा विस्तारीकरण होने से कई ग्राम पंचायतों का पूरी तरह नगर पंचायत में विलोपन हो जाएगा। विस्तारीकरण में शामिल 8 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों के पद पर बने रहने के लिए असमंजस की स्थिति बनी हुई है। बीकापुर नगर पंचायत के सीमा विस्तार के लिए जारी की गई अधिसूचना के तहत बीकापुर विकासखंड के राजस्व गांव जलालपुर माफी, राजस्व गांव चांदपुर, राजस्व गांव पातूपुर, राजस्व गांव तोरो माफी, राजस्व गांव बैदौली, दुबावा, राजस्व गांव बसंतपुर, राजस्व गांव शेरपुर पारा, राजस्व गांव मरुई सहाय सिंह, पूरे बंसवन, राजस्व गांव हृदयी पुर, राजस्व गांव उसरी और खेमा सराय गांव को शामिल किया गया है। नगर पंचायत की कुल आबादी 2011 की जनगणना में 14453 थी। अब नए सीमा विस्तार में नगर पंचायत की आबादी करीब 35000 हो जाएगी। नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी का कहना है कि नगर पंचायत का विस्तार होने से नगर पंचायत का राजस्व बढ़ेगा। अभी नगर पंचायत में 11 वार्ड शामिल हैं। विस्तारीकरण का कार्य पूरा होने पर नगर पंचायत की आबादी 35000 के करीब हो जाएगी। जिसके चलते 6 वार्ड और बढ़ेंगे। संभवतः 2000 की जनसंख्या पर 1 वार्ड का गठन किया जाएगा।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago