
अयोध्या जिले के थाना कुमारगंज क्षेत्र अंतर्गत धमथुआ गांव में 33 वर्षीय युवक राजाराम पुत्र बंशीलाल का संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर कमरे में पंखे के हुक से लटकता शव परिजनों को मिला। घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्राम प्रधान राजेश यादव ने पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचायत नामा भरा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजाराम दिल्ली में मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। एक दिन पूर्व दिल्ली से गांव आया था। मृतक की पत्नी नीलम अपने 5 वर्षीय बेटी जानवी व 3 वर्षीय बेटी शुभी के साथ मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र के सरोली गांव में रह रही थी। शुक्रवार रात को जब राजाराम के परिजन खाना खाने के लिए बुलाने गए, तो उन्होंने देखा कि अन्दर से दरवाजा बंद है। आवाज दिए तो कोई नहीं बोला। जब धक्का देकर दरवाजा खोल कर अंदर घुसे तो राजाराम रस्सी के सहारे कमरे में लगे पंखे के हुक से लटके हुए थे। राजाराम को फंदे से लटकता देख परिजनों में कोहराम मच गया।
सूचना पर प्रभारी निरीक्षक संजीव सिंह, उप निरीक्षक अभिषेक सिंह, शंकर यादव पुलिसकर्मी के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक के शव को फंदे से नीचे उतार कर पंचायतनामा कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना कैसे हुई स्पष्ट हो जाएगा।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More