अयोध्या आस-पास

बहन की ससुराल जाने को निकले युवक का शव नहर में मिला।

बहन की ससुराल जाने को निकले युवक का शव नहर में मिला।

अयोध्या।

अयोध्या जिले के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के कदैंला गांव से 24 घंटे पूर्व बहन की ससुराल जाने को कहकर निकले युवक का शव बृहस्पतिवार दोपहर नारे गांव के निकट शारदा सहायक नहर की पुलिया में फंसकर उतराता मिला।  पूराकलंदर पुलिस नहर में फिसलने से मौत होना बता रही है।  पूराकलंदर थाना क्षेत्र के कदैंला गांव निवासी परागदीन का बेटा सूरज साहू (18) मंगलवार शाम को कैंट थाना क्षेत्र के मऊ शिवाला के निकट शाहबदी गांव स्थित बहन की ससुराल के घर जाने को कहकर निकला था। देर रात जब वह बहन के घर नहीं पहुंचा तो परिवारीजनों ने तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। थानाध्यक्ष पूरा कलंदर रतन कुमार शर्मा ने बताया कि कंदैला गांव निवासी परागदीन के बेटे सूरज साहू का शव नहर से बरामद हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। प्रथम दृष्टया युवक की मौत बड़ी नहर में फिसलकर गिरने से हुई प्रतीत होती है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago