पटरंगा - रुदौली

मोटरसाइकिल की टक्कर से साइकिल सवार युवक की दर्दनाक मौत

मोटरसाइकिल की टक्कर से साइकिल सवार युवक की दर्दनाक मौत।

अयोध्या।

अयोध्या रूदौली सर्किल क्षेत्र के पटरंगा थाना अंतर्गत भेलसर टिकैत नगर संपर्क मार्ग पर ग्राम पूरे पासी मजरे खंडपिपरा के पास तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने सुबह लगभग साढ़े सात बजे साइकिल सवार एक युवक को जोरदार टक्कर मारदी जिससे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी।सूचना पर पहुंची क्षेत्रीय पुलिस ने शव को कज्बे में लेकर अग्रिम करवाई के लिए भेज दिया है।वही ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना के बाद भी कोई प्रसाशनिक अधिकारी घटनास्थल पर समय से नही पहुंचा जिसको लेकर ग्रामीण आक्रोशित हो गए और रोड जाम कर धरने पर बैठ गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पटरंगा थाना क्षेत्र के ग्राम पासिन पुरवा मजरे खंड पिपरा निवासी हंसराज (पुत्र) लखराज उम्र(35)वर्ष साइकिल से अपने खेतों की देखभाल के लिए निकले थे अभी वह सड़क पर पहुंचे ही थे कि टिकैतनगर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार मोटर सकिल ने हंसराज को जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि साइकिल के परखच्चे उड़ गए और साइकिल सवार युवक हंसराज बुरी तरह घायल हो गए और कुछ मिनट बाद ही उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गयी लेकिन काफी देर तक किसी भी अधिकारी के न पहुंचने पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए और रोड जाम कर दिया। बाद में उपजिलाधिकारी ज्योति सिंह व सीओ डॉ.धर्मेंद्र यादव,कोतवाल रूदौली विश्वनाथ यादव,भेलसर चौकी प्रभारी निर्मल सिंह,शुजागंज चौकी प्रभारी सुधाकर यादव दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और जाम को हटवाया।

क्षेत्राधिकारी रूदौली डॉ.धर्मेंद्र कुमार यादव ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर कार्यवाई की जा रही है।

Web Admin

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

2 days ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

2 days ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

2 days ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

2 days ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

2 days ago