मिल्कीपुर सर्किल के थानों पर महिला हेल्प डेस्क का विधायक ने किया उद्घाटन

BeautyPlus 20190620174229929 save - मिल्कीपुर सर्किल के थानों पर महिला हेल्प डेस्क का विधायक ने किया उद्घाटन

  • मिल्कीपुर सर्किल के थानों पर महिला हेल्प डेस्क का विधायक ने किया उद्घाटन
  • थाना खण्डासा का गंदा शौचालय देख भड़के भाजपा विधायक

मिल्कीपुर/अयोध्या

  • प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना महिला हेल्प डेस्क के अंतर्गत जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के निर्देश पर मिल्कीपुर सर्किल के तीनों थानों खंडासा,कुमारगंज और इनायत नगर में स्थापित किए गए महिला हेल्प डेस्क का भाजपा विधायक गोरखनाथ बाबा ने उद्घाटन किया और इसे देश की आधी आबादी वाले महिला समूह के लिए कल्याणकारी बताया।
  • गुरुवार को महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन करने पहुंचे विधायक श्री बाबा ने सबसे पहले खंडासा थाने तत्पश्चात कुमारगंज एवं इनायत नगर थाने पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क का फीता काटकर उद्घाटन किया और उन्होंने महिला हेल्पडेस्क पर मौजूद अभिलेखों का निरीक्षण भी किया ।
  • खंडासा थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि डेस्क पर महिला कांस्टेबल बैठेगी जो महिलाओं की समस्याओं को सुनकर उच्चाधिकारियों से निराकरण आएंगी। महिला कांस्टेबल को पीड़ित महिलाएं बेझिझक अपनी समस्याएं बता पाएँगी।
  • विधायक गोरखनाथ बाबा ने महिला हेल्प डेस्क के सही क्रियान्वयन पर जोर देते हुए कहा कि महिलाओं की समस्याओं का त्वरित निदान होना आवश्यक है। इसमें किसी प्रकार कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
  • सरकार एवं एसएसपी की मंशा के अनुरूप कार्य करते हुए आधी आबादी के उत्थान के लिए हम सबको मिलकर आगे आना होगा।
  • उद्घाटन के दौरान परिसर का निरीक्षण करते समय विधायक गोरखनाथ बाबा अग्निशमन विभाग द्वारा टांगी गई फूटी बाल्टी व फरियादियों के लिए बदतर शौचालय की व्यवस्था देखकर भड़क गए। उन्होंने प्रभारी थानाध्यक्ष को तत्काल सही बाल्टी लगवाने व फरियादियों के लिए शौचालय की सुचारू व्यवस्था ठीक कराने का निर्देश दिया। आग बुझाने के लिए टांगी गई चारों बाल्टियों का पेंदा गायब था। शौचालय बेहद गंदा और अव्यवस्थित था।
  • इस मौके पर कुमारगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह इनायत नगर प्रभारी निरीक्षक सुरेश पांडे एवं थानों की पुलिस फोर्स के साथ-साथ मिल्कीपुर विधायक के निजी सचिव महेश ओझा ,शीतला बाजपेई काशी राम पांडेय , बंसीधर द्विवेदी , शंभू सिंह राजेश सिंह, राकेश सिंह अजीत मौर्य व्यापारी नेता बैजनाथ वैश्य क्षेत्र पंचायत संघ अध्यक्ष जय सिंह प्रसाद सिंह प्रधान सुरेश सिंह सहित क्षेत्र के दर्जनों ग्राम प्रधान व संभ्रांत लोग मौजूद रहे इस अवसर पर पुलिस के जवान अपनी वर्दी में मुस्तैद रहे।
Web Admin

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

10 hours ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

10 hours ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

15 hours ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

18 hours ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

1 day ago