पटरंगा - रुदौली

छोटे भाई पर कुदाल से हमला, मौत।

छोटे भाई पर कुदाल से हमला, मौत।

पटरंगा_अयोध्या।
अयोध्या जिले के पटरंगा थाना क्षेत्र में शराब के नशे में धुत बड़े भाई ने अपने छोटे भाई पर कुदाल से हमला कर दिया। गम्भीर रूप से घायल छोटे भाई को सीएचसी रूदौली ले जाया गया चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मृत्यु हो गयी।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के ग्राम जुनेदपुर में रविवार को मुरारीलाल (पुत्र) गोलीदीन शराब के नशे में अपने घर पहुंचा, तो छोटे भाई राम रूप ने बड़े भाई से कहा कि शराब पीकर आये हो। इस पर दोनों भाइयो में तकरार होने लगी। बताया जाता है कि पहले छोटे भाई ने बड़े भाई को डण्डे से मार दिया। इस पर बड़ा भाई मुरारी लाल ने छोटे भाई राम रूप पर कुदाल से हमला कर दिया। हमले में घायल राम रूप को परिजन सीएचसी लेकर गये। जहां पर राम रूप 30 वर्ष की मौत हो गई।
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ओम प्रकाश ने शव को पीएम के लिये भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के छोटे भाई की पत्नी की तहरीर पर मुरारी लाल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।

editor

Recent Posts

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 day ago

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

1 day ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

1 day ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

4 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

4 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

4 days ago