मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैरिंग्टनगंज व खंडासा का किया निरीक्षण।

अयोध्या।
अयोध्या जिले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैरिंग्टनगंज व खंडासा का निरीक्षण किया। 12 अगस्त 2025 को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुशील कुमार बानियान ने शाम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैरिंग्टनगंज एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खंडासा का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण में सभी जगह ओपीडी सेवाओं, इमरजेंसी सेवाओं,औषधीय निरीक्षण एवं औषधीय की उपलब्धता,लैबोरेट्री रूम,कोल्ड चेन प्वाइंट साथ ही प्रसव कक्ष,जरनल वार्ड,जेएसवाई वार्ड को सूक्ष्मता से देखा एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय ने दोनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर औषधीय निरीक्षण के समय फार्मासिस्टों के रजिस्टर अपूर्ण एवं त्रुटिपूर्ण पाए।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय ने चिकित्सा अधीक्षकों को निर्देशित किया कि निर्धारित समय में सभी रजिस्टर पूर्ण कराए। समय से रजिस्टर पूर्ण न होने पर उचित कार्यवाही करने को निर्देशित किया। निरीक्षण के समय डिप्टी सीएमओ डॉ वी पी त्रिपाठी एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के अधीक्षक,अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।