%E0%A4%B9%E0%A5%8D%E0%A4%B9%E0%A5%8D%E0%A4%B9%E0%A5%8D%E0%A4%B9%E0%A4%B9%E0%A5%8D%E0%A4%B9%E0%A5%8D%E0%A4%B9%E0%A5%8D%E0%A4%B9 - अश्लील हरकत, मारपीट और लूट करने वाले पांच बदमाश गिरफ्तार।

अश्लील हरकत, मारपीट और लूट करने वाले पांच बदमाश गिरफ्तार।

अयोध्या उत्तर प्रदेश

अश्लील हरकत, मारपीट और लूट करने वाले पांच बदमाश गिरफ्तार।

ह्ह्ह्हह्ह्ह्ह - अश्लील हरकत, मारपीट और लूट करने वाले पांच बदमाश गिरफ्तार।

अयोध्या।
अयोध्या जिले के थाना इनायतनगर पुलिस ने गंभीर आरोपों वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। वादी कहुआ निवासी एक व्यक्ति की तहरीर पर दर्ज मामले में आरोप लगाया गया है कि वाहन ओवरटेक करने के विवाद में आरोपियों ने उसकी बहन से अश्लील हरकत की, विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट की। आरोपी राजेश सिंह ने पीड़िता का मोबाइल और गले की सोने की चेन लूटने का प्रयास करते हुए उसके निजी अंगों से छेड़छाड़ की और जान से मारने की धमकी दी। मामला मुकदमा संख्या 401/2025, धारा 191(2), 115(2), 352, 351(3), 74, 75(2), 309(4), 3(5) बीएनएस व 7 सीएलए एक्ट के तहत पंजीकृत है।

गिरफ्तार आरोपियों में राजेश सिंह (42) वर्ष , संजय सिंह (32) वर्ष , चंदन सिंह (26) वर्ष (पुत्र) गण स्व. कुंवर बहादुर सिंह राजवीर सिंह (18) वर्ष (पुत्र) राजेश सिंह और आशीष उर्फ हनी सिंह (22)वर्ष (पुत्र) स्व. बदलू सिंह सभी निवासी ग्राम गढ़ा, थाना इनायतनगर शामिल हैं। 13 अगस्त 2025 को मिली मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने इन्हें ग्राम कादनपुर से गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा। आरोपी राजेश और संजय के खिलाफ पूर्व में भी संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *