मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने किया सीएचसी बीकापुर का निरीक्षण।

अयोध्या।
अयोध्या जिले में आज15 जुलाई 2025 को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुशील कुमार बानियान द्वारा शाम 6.00 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर अयोध्या का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में मुख्य रूप से ओपीडी संचालन,औषधीय निरीक्षण एवं औषधीय की उपलब्धता,आकस्मिक सेवा,अभिलेखों का रखरखाव की उपलब्धता,लैबोरेट्री,हीट वेव से बचाव हेतु कोल्ड रूम,कोल्ड चेन प्वाइंट साथ ही 5 सिजेरियन प्रसव एवं 3 सामान्य प्रसव से संबंधित जे एसवाई वार्ड को सूक्ष्मता से देखा,मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय ने वहां पर भर्ती मरीजों से मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं के विषय में जानकारी ली। वार्ड में बेड पर बिछी चद्दर साफ सुथरी एवं शौचालयों में साफ सफाई थी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय ने सभी कार्यों को लेकर संतोष व्यक्त किया। निरीक्षण में डीपीएम राम प्रकाश पटेल,डीसीपीएम अमित कुमार,डॉ मो हम्माद,मो हॉरिस,मनोज मौर्य एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ अंशुमान यादव,एचईओ डीपी वर्मा एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।