मिल्कीपुर विधायक ने एक दर्जन परियोजनाओं का किया शिलान्यास

IMG 20190309 WA0016 - मिल्कीपुर विधायक ने एक दर्जन परियोजनाओं का किया शिलान्यास मिल्कीपुर-अयोध्या।

  • जिले में पिछड़े क्षेत्र की सूची में दर्ज मिल्कीपुर क्षेत्र अब जनपद की तो बात दूर समूचे मंडल में नंबर वन का क्षेत्र होगा। विधानसभा क्षेत्र का कोई भी गांव अथवा मजरा अब सड़क से वंचित नहीं रहेगा। यदि उस गांव मजरे तक तक पहुंचने वाली सड़क का डामरीकरण नहीं हो सका तो कम से कम इंटरलॉकिंग और सीसी रोड जरूर बन जाएगा।
  • यह बातें मिल्कीपुर विधायक गोरखनाथ बाबा ने अमानीगंज स्थित राजकीय अतिथि गृह परिसर में आयोजित मिल्कीपुर क्षेत्र की एक दर्जन सड़कों के शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। अमानीगंज बाजार स्थित राजकीय अतिथि के परिसर में शुक्रवार को मिल्कीपुर क्षेत्र की 12 परियोजनाओं का शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया।
  • समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद विधायक गोरखनाथ बाबा ने लगभग डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने जा रही अमानीगंज,मिल्कीपुर और हैरिंग्टनगंज ब्लाक क्षेत्रों की एक दर्जन सड़कों का इंटरलॉकिंग, डामरीकरण और खडंजा निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक श्री बाबा ने काकी मिल्कीपुर क्षेत्र अब चमकेगा मिल्कीपुर क्षेत्र में अपनी पहचान का मोहताज नहीं रह गया है।
  • उन्होंने कहा कि समूची विधानसभा क्षेत्र की सड़कें अब अलग लुक में दिखेगी। विधायक श्री बाबा ने कहां की मिल्कीपुर क्षेत्र स्थित किसी भी ग्राम पंचायत का सबसे कम आबादी वाला पुरवा चाहे उसमें एक ही घर क्यों न हो उसके लिए भी सड़क होगी। अब किसी भी पूरवे तक पहुंचने के लिए पगडंडी का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र की कई लंबी सड़के भी मुख्यमंत्री त्वरित विकास योजना के तहत माननीय मुख्यमंत्री की विशेष कृपा से स्वीकृत हो चुकी है जिनमें काम चल रहा है।
  • एक दर्जन सड़कों एवं तहसील परिसर में अधिवक्ताओं तथा क्षेत्रवासी आम लोगों के लिए निर्मित कराए जा रहे दो अलग-अलग वाचनालय कक्षा का निर्माण कार्यदाई संस्था उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम लिमिटेड गोरखपुर द्वारा किया जा रहा है। यह परियोजनाएं मुख्यमंत्री त्वरित विकास योजना, विधानमंडल क्षेत्र विकास निधि योजना तथा पूर्वांचल विकास निधि योजना अंतर्गत स्वीकृत की गई है।
  • शिलान्यास कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा नेता देवेंद्र मणि त्रिपाठी उर्फ सल्ले, विधायक निजी सचिव महेश ओझा, राजन बाबा, राकेश सिंह, रण बहादुर सिंह,बब्बू पांडे, चंद्रभान यादव सुरेश फौजी सहित सैकड़ों ग्रामीणों एवं क्षेत्रीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट - रमा निवास पांडेय

मिल्कीपुर - अयोध्या

Web Admin

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

19 hours ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

19 hours ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

1 day ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

1 day ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

2 days ago