Alleging negligence in treatment relatives of a woman created a ruckus at a private hospital after her death - महिला की मौत के बाद निजी अस्पताल में परिजनो ने किया हंगामा।

महिला की मौत के बाद निजी अस्पताल में परिजनो ने किया हंगामा।

अयोध्या उत्तर प्रदेश

महिला की मौत के बाद निजी अस्पताल में परिजनो ने किया हंगामा।

Alleging negligence in treatment relatives of a woman created a ruckus at a private hospital after her death - महिला की मौत के बाद निजी अस्पताल में परिजनो ने किया हंगामा।

अयोध्या।

अयोध्या जिले के इलाज के दौरान गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए महिला की मौत से आक्रोशित परिजनों ने कोतवाली अयोध्या क्षेत्र के एक निजी अस्पताल पर पहुंचकर विवाद किया। पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर स्थिति को शांत कराया। मामले को लेकर परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसकी जांच शुरू कर दी गई है।

कोतवाली अयोध्या के रानोपाली चौकी क्षेत्र स्थित निर्मला अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने मंगलवार को हंगामा किया। परिजनों का कहना है कि अस्पताल में इलाज के दौरान गलत डोज दिए जाने से महिला की हालत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे रेफर कर दिया गया। और लखनऊ में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।

परिजनों के आरोपों से जुड़ा एक वीडियो और इलाज से संबंधित एक पर्चा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, इस वीडियो की पुष्टि नहीं हुई है। वायरल वीडियो में परिजन आरोप लगाते दिख रहे हैं कि मरीज को निर्धारित मात्रा से अधिक दवा दी गई, जिससे उसकी स्थिति गंभीर हो गई। पूरे मामले में बताया गया कि हलकारा का पुरवा निवासी सुषमा कौशल (50) को परिजन इलाज के लिए निर्मला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। उपचार के बाद अस्पताल प्रशासन ने उनकी हालत को देखते हुए उन्हें बाहर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन महिला को लखनऊ ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मंगलवार सुबह जब परिजन महिला का शव लेकर अयोध्या लौटे तो वह अस्पताल पहुंचे। यहां आरोप-प्रत्यारोप के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित कराया।

रानोपाली चौकी प्रभारी बृजभूषण पाठक ने बताया कि महिला को सोमवार को अस्पताल से रेफर किया गया था। लखनऊ में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

परिजनों की ओर से एक शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है। पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है और जांच रिपोर्ट मुख्य चिकित्साधिकारी तथा जिलाधिकारी को भेजी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *