1767718744953 - राजा मानसिंह की 3 करोड़ की भूमि कुर्क, 03 प्लॉट कुर्क, पुलिस जांच में जुटी।

राजा मानसिंह की 3 करोड़ की भूमि कुर्क, 03 प्लॉट कुर्क, पुलिस जांच में जुटी।

अयोध्या उत्तर प्रदेश

राजा मानसिंह की 3 करोड़ की भूमि कुर्क, 03 प्लॉट कुर्क, पुलिस जांच में जुटी।

1767718744953 - राजा मानसिंह की 3 करोड़ की भूमि कुर्क, 03 प्लॉट कुर्क, पुलिस जांच में जुटी।

अयोध्या।

अयोध्या जिले के पूराकलंदर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर राजा मानसिंह की तीन भूमि को कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह कार्रवाई मंगलवार को की जा रही है, जिसमें भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद है।

सपा नेता राजा मान सिंह की सरियावां स्थित सम्पत्ति को कुर्क किया गया है। जिसकी अनुमानित कीमत 3 करोड रूपये बताई जा रही है। 18 दिसंबर को लगभग 14 करोड़ रुपये मूल्य के एक होटल तथा 19 दिसंबर को करीब 2 करोड़ रुपये मूल्य के एक कार्यालय को सील किया जा चुका है। जिला मजिस्ट्रेट, अयोध्या के आदेश पर एसडीएम सोहावल तथा थाना रामजन्मभूमि पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाही की गई।

कुर्क की गई संपत्तियों में ग्राम सरियावां स्थित गाटा संख्या 2111 (रकबा 0.050 हेक्टेयर) तथा ग्राम सांखू पारा स्थित गाटा संख्या 515 (रकबा 0.0775 हेक्टेयर) और गाटा संख्या 180 (रकबा 0.152 हेक्टेयर) शामिल हैं। इन संपत्तियों का अनुमानित मूल्य लगभग 03 करोड़ रुपये बताया गया है।

पुलिस के अनुसार, उक्त संपत्तियां आरोपी द्वारा आपराधिक गतिविधियों से अर्जित की गई थीं। राजा मान सिंह के खिलाफ वर्ष 2017 से 2025 के बीच धोखाधड़ी, रंगदारी, डकैती, मारपीट, धमकी, चुनाव आचार संहिता उल्लंघन, महामारी अधिनियम, अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट तथा भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराओं में 20 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। और उनकी पत्नी नीतू सिंह के विरुद्ध भी वर्ष 2025 में दर्ज नौ मुकदमों का आपराधिक रिकॉर्ड सामने आया है। इन मामलों में रंगदारी, लूट, धोखाधड़ी और संगठित अपराध से संबंधित धाराएं शामिल हैं।

पुलिस का कहना है कि राजा मान सिंह एक संगठित गिरोह का सरगना है, जिसके खिलाफ पूर्व में भी उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जा चुकी है। गिरोह पर जमीन बेचने के नाम पर डकैती, उगाही और धोखाधड़ी जैसे गंभीर आरोप हैं। बताया गया है कि इस गिरोह के सदस्य अयोध्या, सुल्तानपुर, बाराबंकी, कानपुर और बस्ती जनपदों में सक्रिय रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *