महाराणा प्रताप पीजी कॉलेज में समारोह पूर्वक टेबलेट स्मार्टफोन का हुआ वितरण

महाराणा प्रताप पीजी कॉलेज में समारोह पूर्वक टेबलेट स्मार्टफोन का हुआ वितरण |

बीकापुर_अयोध्या|

स्मार्टफोन प्राप्त कर बच्चे विश्व के फलक पर देश का नाम रोशन करेंगे। इसी मंशा को कामयाब बनाने के लिए भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विद्यार्थियों को स्मार्टफोन उपलब्ध कराने की घोषणा की। यह स्मार्टफोन शिक्षा के हाईटेक स्तर को प्राप्त करने में नीव का ईट साबित होगा। हाईटेक शिक्षा में कोई कमी न हो इसके लिए स्मार्टफोन उपलब्ध कराया जा रहा हैं। बच्चों को अपने बेहतर भविष्य के लिए सकारात्मक ऊर्जा स्मार्टफोन के माध्यम से प्रदर्शित करनी होगी।
उक्त उद्गार भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिंह ने क्षेत्र के रामदासपुर मझौली स्थित महाराणा प्रताप महाविद्यालय में व्यक्त किया। वह स्मार्टफोन वितरण समारोह को मुख्य अतिथि के पद से संबोधित कर रहे थे। श्री सिंह ने कहा कि सरकार की सोच है कि शहर के बच्चों को स्मार्टफोन आसानी से प्राप्त हो जाता है लेकिन देश की 80 फ़ीसदी आबादी ग्रामीण अंचल में निवास करती है। जिनके अभिभावक स्मार्टफोन देने में असमर्थ हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में हर बच्चे को स्मार्टफोन उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए शुभकामना दी और कहा कि सफलता के लिए कड़े संघर्ष में यह सहयोगी बनेगा। उन्होंने यह भी कहा कि 15-20 वर्ष पूर्व जब इस विद्यालय की नीव पड़ी तभी मेरी राजनीतिक क्षेत्र में कदम रखने की नीव पड़ी थी। उन्होंने विद्यालय के उत्तरोत्तर विकास के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया और कहा कि यह महाविद्यालय निश्चित तौर से कीर्तिमान स्थापित करेगा। समारोह के विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख दिनेश कुमार वर्मा ने विद्यालय और बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए शुभकामना दी और सरकार के स्मार्टफोन वितरण योजना की प्रशंसा की कार्यक्रम की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रबंधक महेश कुमार सिंह मुख्य अतिथि संजीव सिंह के योगदान की सराहना की और बच्चों के स्वर्णिम भविष्य की कामना करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। संचालक प्राचार्या अना रिजवी ने शानदार संचालन करते हुए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक रीति रवाज के साथ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्जवलन तथा बच्चों ने मां सरस्वती की वंदना से किया।
समारोह में मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि को भगवान गणेश के प्रतिमा, साल और माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में संरक्षक अनुराग सिंह, प्रभाकर सिंह, प्रधानाचार्य ओम प्रकाश पांडे, बद्री विशाल पांडे, प्रदीप पांडे, तेज प्रताप सिंह, ग्राम प्रधान अरविंद कुमार सिंह, वरिष्ठ पत्रकार बृजेश तिवारी, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जनप्रतिनिधि और शुभचिंतक उपस्थित रहे।
editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

2 days ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

2 days ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

2 days ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

2 days ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

3 days ago