सरयू नदी में डूबने से युवक की मौत

सरयू नदी में डूबने से युवक की मौत|

गोसाईगंज।
कोतवाली इलाके के दिलासीगंज घाट पर दाह संस्कार में आए युवक की सरयू नदी में डूबने से मौत हो गई। मामले की सूचना पर पहुंची गोताखोर की मदद से शव बरामद कर अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सको ने उसे ने मृत घोषित कर दिया।
मामला गुरुवार को दोपहर एक बजे की है।पड़ोसी जनपद अम्बेडकरनगर के अहिरौली थाना इलाके के रोहनापारा गांव के निवासी छोटेलाल पुत्र पुत्तीलाल(32) दाह संस्कार के लिए दिलासीगंज के श्मशान घाट पर आया था।
शव जलाने के बाद सभी लोग सरयू नदी में स्नान करने लगे।इसी दौरान छोटेलाल नदी की गहराई में चला गया और डूब गया। सूचना पर महबूबगंज चौकी इंचार्ज मुनिमन रंजन दूबे, दीवान जगत यादव मयफोर्स घटनास्थल पहुंचे और गोताखोरों की मदद से नदी में डूबे छोटेलाल के शरीर को बरामद किया और आनन-फानन में सीएचसी मया बाजार ले जाया गया। जहां चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया।चौकी इंचार्ज महबूबगंज मुनिमन रंजन दूबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
editor

Recent Posts

सऊदी अरब में अयोध्या के युवक की संदिग्ध मौत, पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

सऊदी अरब में अयोध्या के युवक की संदिग्ध मौत, पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने पीड़ित… Read More

9 hours ago

गलत ऑपरेशन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार।

गलत ऑपरेशन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले के रूदौली कोतवाली पुलिस… Read More

2 days ago

श्रीराम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर बढी तल्खी, सपा ने पप्पू यादव की ओर से मांगी माफी।

श्रीराम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर बढी तल्खी, सपा ने पप्पू यादव की ओर से मांगी… Read More

2 days ago

जानलेवा हमले के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, वारदात में प्रयुक्त लाठी बरामद।

जानलेवा हमले के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, वारदात में प्रयुक्त लाठी बरामद। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 days ago

अयोध्या में राशन कार्ड धारकों पर बड़ा एक्शन, खाद्य एवं रसद विभाग ने निरस्त किए 18 हजार राशन कार्ड।

अयोध्या में राशन कार्ड धारकों पर बड़ा एक्शन, खाद्य एवं रसद विभाग ने निरस्त किए… Read More

3 days ago

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

4 days ago