अयोध्या उत्तर प्रदेश

राइस से बढ़ेगा टीककरण का ग्राफ: सीएमओ।

राइस से बढ़ेगा टीककरण का ग्राफ: सीएमओ।

अयोध्या 

अयोध्या ई-लर्निंग प्लेटफार्म का उद्देश्य टीकाकरण संचालन में कार्यकर्ताओं के कौशल में वृद्धि करना,सीएमओ कार्यालय के सभागार में गुरुवार को जिला एवं ब्लाक स्तरीय टीकाकरण अधिकारियों का प्रशिक्षण हुआ। रैपिड इम्यूनाइजेशन स्किल इन्हान्समेंट (राज) ई-लर्निंग प्लेटफार्म के संबंध में अधिकारियों को जानकारी दी गई। सीएमओ डा. पुस्पेंद्र कुमार ने कहा कि ई-लर्निंग प्लेटफार्म का उद्देश्य टीकाकरण कार्यक्रम के कुशल संचालन के लिए स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के कौशल में वृद्धि करना है। इससे टीकाकरण के बारे में हमें बेहतर जानकारी मिलती है। यहां लिया गया प्रशिक्षण हमेशा काम आने वाला है। सीएमओ कार्यालय के सभागार में प्रशिक्षण को संबोधित करते सीएमओ डा.पुस्पेंद्र कुमार ने कहा इस प्रशिक्षण से बेहतर ढंग से टीकाकरण में रुचि बढ़ेगी और टीकाकरण को गुणवत्तापूर्ण साथ भाग लें। इससे आपकी जानकारी तरीके से आपको संपादित कराने में मदद मिलेगी। यहां से इस प्रशिक्षण को ब्लाक स्तर पर भी आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण में एएनएम, सीएचओ,स्टाफ नर्स एवं महिला पर्यवेक्षकों को भी शामिल किया जाएगा। प्रशिक्षक प्रोजेक्ट ऑफिसर विष्णु तिवारी ने ई-प्लेटफॉर्म की वारीकियां सिखाई।

इस दौरान कई सवाल पूछे गए,जिसका प्रशिक्षकों ने जवाब दिया।इस दौरान जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. राजेश चौधरी, डीएचइईओ डी पी सिंह, डीपीएम राम प्रकाश पटेल, यूनिसेफ से हवलदार सिंह , यूएनडीपी से कौशलेंद्र सिंह, जेएसआई से अनुराग यादव अर्बन आर आई कोऑर्डिनेटर एआरओ प्रवीण जी सहित सभी प्रभारी चिकित्साधिकारी एआरओ, HEO मौजूद रहे।

editor

Recent Posts

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

3 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

3 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

3 days ago

डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त।

डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त। अयोध्या। अयोध्या जिले में उत्तर प्रदेश… Read More

3 days ago

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन।

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन। बीकापुर अयोध्या। अयोध्या जिले बीकापुर विकासखंड क्षेत्र के… Read More

5 days ago