मण्डलायुक्त ने किया अटल आवासीय विद्यालय का निरीक्षण।

मण्डलायुक्त ने किया अटल आवासीय विद्यालय का निरीक्षण।

रूदौली_अयोध्या।

अयोध्या मण्डलायुक्त गौरव दयाल ने रूदौली के अमराई गांव में बने मण्डलीय अटल आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। विद्यालय में 11 सितम्बर को शैक्षिक सत्र की शुरूआत हुई है।

उन्होंने सर्वप्रथम विद्यालय के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। विद्यालय की फर्श आदि की साफ सफाई बेहतर ढंग से करने के निर्देश दिये। उन्होंने विद्यालय में पढ़ रहे बच्चों से वार्ता कर विद्यालय में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।विद्यालय के क्लास रूम सहित अन्य कक्षों का घूम घूम कर निरीक्षण किया तथा विद्यालय की दीवालों के सरफेस  की फिनिसिंग बेतरतीब होने, गैलरी की लाइट एक सीधी रेखा में न होने व जगह-जगह सीलन आदि को देखकर नाराजगी व्यक्त की।

उन्होनें कहा कि परिसर की फिनिशिंग का कार्य सहित अन्य जो कमियां है उसके सम्बन्ध में सम्बंधित कार्यदायी संस्था अलग-अलग टीम लगाकर कमियों की चेक लिस्ट बनाएं और उसे किस प्रकार ठीक किया जाएगा इसकी कार्ययोजना बनाकर उसे तत्काल दुरूस्त करायें।

विद्यालय परिसर में बने बालक और बालिका छात्रावास व मेस का अवलोकन कर बच्चो के लिए बनने वाले खाने की गुणवत्ता स्वयं खाकर जांची तथा साफ सुथरा, मेनू के अनुसार भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। परिसर में बने लॉन व खेल के मैदान को व्यवस्थित ढंग से सुदृढ़ की जाय और परिसर के पास स्थित वन विभाग की भूमि की झाड़ियों को साफ सुथरा कर ऑर्नामेंटल पौधे लगाने के निर्देश प्रभागीय वनाधिकारी को दिया। निरीक्षण के दौरान संयुक्त विकास आयुक्त श्री अरविंद चंद्र जैन, उपश्रमायुक्त श्रीमती प्रतिभा तिवारी,उप जिलाधिकारी रुदौली सहित कार्यदायी संस्था के अभियंतागण उपस्थित रहे।

editor

Recent Posts

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में आयोजित भव्य दीपोत्सव देखकर कार से वापस लखनऊ लौट रहे एक व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान लखनऊ के कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी मोहतसिम राजपाल (39) के रूप में हुई है। घटना अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई, जहां वे नित्यक्रिया के लिए शौचालय गए थे और अंदर ही बेहोश होकर गिर पड़े। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ निवासी व्यवसायी मोहतसिम राजपाल अपने एक परिचित के साथ कार से अयोध्या धाम में दीपोत्सव समारोह में शामिल होने आए थे। उत्सव देखने के बाद दोनों कार से लखनऊ के लिए वापस रवाना हुए थे। रास्ते में कैंट थाना क्षेत्र के दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर मोहतसिम नित्यक्रिया के लिए उतरे और शौचालय के अंदर चले गए, जबकि उनके साथ मौजूद परिचित कार में ही बैठकर उनका इंतजार करने लगा। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब मोहतसिम शौचालय से बाहर नहीं निकले, उसने तत्काल पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी और शौचालय के पास जाकर आवाज लगाई। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पंप कर्मियों की मदद से शौचालय का दरवाजा तोड़ा गया, तो भीतर मोहतसिम अचेत अवस्था में पड़े मिले। आनन-फानन में रात करीब 11:00 बजे उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। मामले के संबंध में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत।   अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल।

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल। अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं: योगी आदित्यनाथ

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर… Read More

3 weeks ago

कोच्चि: लूट का आरोप लगाने वाले डॉक्टर के फोन से 12 महिलाओं के वीडियो, LOC

इंफोपार्क पुलिस ने डॉ. जॉनसन वर्गीस पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के… Read More

3 weeks ago