अयोध्या उत्तर प्रदेश

फिल्मी सितारों की रामलीला का बदला स्थान।

फिल्मी सितारों की रामलीला का बदला स्थान।

अयोध्या।

अयोध्या श्रीराम नगरी में इस वर्ष की रामलीला व मां फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में सितारों के अभिनय से सजी रामलीला का मंचन लक्ष्मण किला के बजाय रामकथा पार्क में होगा। यह जानकारी बुधवार को अयोध्या की रामलीला संस्था के संस्थापक अध्यक्ष बॉबी मलिक ने दी। उन्होंने कहा कि यह निर्णय बारिश की समस्या को देखते हुए लिया गया। पिछले मैदान में पानी भरने और पूरा मंच भीड़ जाने से बड़ी असुविधा हो गई थी।

दिल्ली से अयोध्या पहुंचे मलिक व उनके साथियों ने जगद्गुरु रामदिनेशाचार्य महाराज का आर्शीवाद लिया और रामकथा पार्क के मंचन स्थल का उन्हीं के साथ अवलोकन किया। इस मौके पर आयोजित प्रेस वार्ता में जगद्गुरु रामदिनेशाचार्य ने आयोजकों नसीहत दी कि वैश्विक मंच पर भगवान राम के रामत्व को प्रतिष्ठित करने एवं उनके आदर्शो का संदेश जब अवध पवित्र जन्मभूमि से दिया जा रहा है, तो हम सबकी जिम्मेदारी बढ़ जाती है कि रामलीला की मर्यादा व गरिमा को किसी तरह की ठेस न पहुंचे। फिलहाल उन्होंने अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की।

पिछले चार सालों से शुरू हुई फिल्मी कलाकारों की रामलीला को इस बार दूरदर्शन के अलावा अन्य चैनलों व सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी देखा जा सकेगा। फिलहाल 14 से 24 अक्तूबर तक चलने वाली रामलीला में अलग-अलग पात्रों की भूमिका निभाने वाले कलाकारों की भूमिकाएं बदल गयी है।

इस बार की रामलीला में हनुमान जी की भूमिका जय हनुमान सीरियल के कलाकार वरुण सागर वहन करेंगे। माता शबरी – अभिनेत्री पूनम ढिल्लो, राजा जनक- गजिंदर चौहान, अहिरावण- रजा मुराद, विभीषण – राकेश बेदी, इंद्रदेव – अनिल धवन, केवट- सांसद रवि किशन, नारद मुनि-कॉमेडियन सुनील पाल, भगवान राम -राहुल भूचर, मां सीता – लिली सिंह, कैकेई- जिया, कौशल्या- मंघिशा, मंदोदरी – अमिता नागिया को सौंपी गयी है।रावण की भूमिका जहां टीवी कलाकार गिरिजा शंकर निभाएंगे।

editor

Share
Published by
editor

Recent Posts

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में आयोजित भव्य दीपोत्सव देखकर कार से वापस लखनऊ लौट रहे एक व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान लखनऊ के कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी मोहतसिम राजपाल (39) के रूप में हुई है। घटना अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई, जहां वे नित्यक्रिया के लिए शौचालय गए थे और अंदर ही बेहोश होकर गिर पड़े। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ निवासी व्यवसायी मोहतसिम राजपाल अपने एक परिचित के साथ कार से अयोध्या धाम में दीपोत्सव समारोह में शामिल होने आए थे। उत्सव देखने के बाद दोनों कार से लखनऊ के लिए वापस रवाना हुए थे। रास्ते में कैंट थाना क्षेत्र के दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर मोहतसिम नित्यक्रिया के लिए उतरे और शौचालय के अंदर चले गए, जबकि उनके साथ मौजूद परिचित कार में ही बैठकर उनका इंतजार करने लगा। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब मोहतसिम शौचालय से बाहर नहीं निकले, उसने तत्काल पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी और शौचालय के पास जाकर आवाज लगाई। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पंप कर्मियों की मदद से शौचालय का दरवाजा तोड़ा गया, तो भीतर मोहतसिम अचेत अवस्था में पड़े मिले। आनन-फानन में रात करीब 11:00 बजे उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। मामले के संबंध में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत।   अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल।

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल। अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं: योगी आदित्यनाथ

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर… Read More

3 weeks ago

कोच्चि: लूट का आरोप लगाने वाले डॉक्टर के फोन से 12 महिलाओं के वीडियो, LOC

इंफोपार्क पुलिस ने डॉ. जॉनसन वर्गीस पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के… Read More

3 weeks ago