अयोध्या उत्तर प्रदेश

भक्ति पथ पर बाउंड्री के साथ भरभरा कर गिरी फैंसी लाइट, एक घायल, श्रद्धालुओं की भीड़ के दौरान हुआ हादसा।

भक्ति पथ पर बाउंड्री के साथ भरभरा कर गिरी फैंसी लाइट, एक घायल, श्रद्धालुओं की भीड़ के दौरान हुआ हादसा।

अयोध्या।

अयोध्या धाम में रविवार को भक्ति पथ पर बनी दुकानों के छज्जों पर बने भारी भरकम लोहे के एंगल से लगी फैंसी लाइट के गिरने से एक ठेले वाला घायल हो गया। कुछ श्रद्धालुओं को भी हल्की-फुल्की चोटें आईं हैं। घायल ठेले वाले को श्रीराम चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। रविवार सुबह करीब 8 बजे बंदरों के झुंड में आपसी लड़ाई के चलते छतों के छज्जों पर लोहे के एंगल में लोहे के तार पर लगी फैंसी लाइट अचानक टूट गई। जिससे भक्ति पथ पर ही पपीता बेच रहा ठेला वाला चपेट में आ गया। कुछ दर्शनार्थी भी आ गए। गनीमत रही कोई श्रद्धालु गंभीर रूप से चोटिल नहीं हुआ।

आनन फानन में स्थानीय दुकानदारों ने गंभीर हालत में घायल ठेले वाले सुशील सोनकर निवासी चकर्तीर्थ को श्रीराम हॉस्पिटल भेजा। इसके बाद दुकानदारों द्वारा फोन करने पर आई , पुलिस ने जल्दी – जल्दी रास्ते के मलबे को हटवाया। कोतवाल मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि घायल का इलाज करा दिया गया है। मलबा हटा कर व्यवस्था सुचारू है। कोई समस्या नहीं है। 

निमार्ण कार्य में गड़बड़ी के चलते हुई घटना।

स्थानीय दुकानदार के अनुसार निर्माण करने वाले ठेकेदारों पर आरोप लगाया कि छज्जे के निर्माण में लगे मसालों में मिलावट की गई। किसी भी छज्जे में बिना सरिया के ही एंगल खड़ा कर दिया गया। उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत पूर्व में कर दी गई थी।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago