अयोध्या उत्तर प्रदेश

अयोध्या में वीकेंड पर उमड़े श्रद्धालुः देश-विदेश से रामनगरी पहुंच रहे है भक्त।

अयोध्या में वीकेंड पर उमड़े श्रद्धालुः देश-विदेश से रामनगरी पहुंचें है भक्त।

अयोध्या।

अयोध्या श्रीराम नगरी में देश के विभिन्न राज्यों के साथ विदेशों से भी श्रीरामलला के दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। रविवार सुबह से ही भक्त हनुमानगढ़ी, राम जन्मभूमि, नागेश्वर नाथ, कनक भवन समेत विभिन्न मंदिरों में दर्शन पूजन कर रहे है। अयोध्या श्रीराम नगरी में आने वाले श्रद्धालु जय श्रीराम का उद्घोष कर माहौल को राममय बना रहे है। हनुमानगढ़ी में दर्शन के लिए करीब एक किलोमीटर लंबी श्रद्धालुओं की लाइन लगी रही। प्राण प्रतिष्ठा के बाद देश दुनिया से हर रोज रामनगरी पहुंच रहे हैं। करीब 2 लाख से अधिक श्रद्धालु प्रतिदिन दर्शन पूजन कर रहे हैं। हनुमानगढ़ी और राम जन्मभूमि समेत विभिन्न मंदिरों में दर्शन पूजन के लिए भक्तों की भारी भीड़ भी लगी हुई है। मंदिरों के बाहर श्रद्धालु सुबह से ही लाइनों में लगकर अपने इष्ट का दर्शन पूजन कर रहे हैं।

भक्ति पथ में पैर रखने की जगह नहीं है। इस पथ पर ही हनुमानगढ़ी, कनक भवन और दशरथ महल हैं। श्रद्धालुओं की सबसे ज्यादा भीड़ हनुमानगढ़ी पर है। यहां एक किमी. लंबी लाइन लगी हुई है। हालांकि, इतनी भीड़ के बावजूद एक घंटे में हनुमानगढ़ी में दर्शन हो रहे हैं। जगह-जगह फोर्स तैनात हैं, जो श्रद्धालुओं को गाइड कर रही है।

राम मंदिर के बाहर भी भक्तों का रेला है। यहां करीब दो घंटे में दर्शन हो पा रहे हैं। सुबह से करीब एक लाख से अधिक भक्त दर्शन कर चुके है।

editor

Share
Published by
editor

Recent Posts

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में आयोजित भव्य दीपोत्सव देखकर कार से वापस लखनऊ लौट रहे एक व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान लखनऊ के कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी मोहतसिम राजपाल (39) के रूप में हुई है। घटना अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई, जहां वे नित्यक्रिया के लिए शौचालय गए थे और अंदर ही बेहोश होकर गिर पड़े। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ निवासी व्यवसायी मोहतसिम राजपाल अपने एक परिचित के साथ कार से अयोध्या धाम में दीपोत्सव समारोह में शामिल होने आए थे। उत्सव देखने के बाद दोनों कार से लखनऊ के लिए वापस रवाना हुए थे। रास्ते में कैंट थाना क्षेत्र के दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर मोहतसिम नित्यक्रिया के लिए उतरे और शौचालय के अंदर चले गए, जबकि उनके साथ मौजूद परिचित कार में ही बैठकर उनका इंतजार करने लगा। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब मोहतसिम शौचालय से बाहर नहीं निकले, उसने तत्काल पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी और शौचालय के पास जाकर आवाज लगाई। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पंप कर्मियों की मदद से शौचालय का दरवाजा तोड़ा गया, तो भीतर मोहतसिम अचेत अवस्था में पड़े मिले। आनन-फानन में रात करीब 11:00 बजे उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। मामले के संबंध में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत।   अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल।

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल। अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं: योगी आदित्यनाथ

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर… Read More

3 weeks ago

कोच्चि: लूट का आरोप लगाने वाले डॉक्टर के फोन से 12 महिलाओं के वीडियो, LOC

इंफोपार्क पुलिस ने डॉ. जॉनसन वर्गीस पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के… Read More

3 weeks ago