ऑनलाइन समाचार अयोध्या
⏱️ अपडेट: 04:29 AM IST

भक्ति पथ पर बाउंड्री: के साथ भरभरा कर गिरी फैंसी लाइट, एक घायल, श्रद्धालुओं की भीड़ के दौरान हुआ हादसा।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
भक्ति पथ पर बाउंड्री के साथ भरभरा कर गिरी फैंसी लाइट, एक घायल, श्रद्धालुओं की भीड़ के दौरान हुआ हादसा।
▶
0:59
📌 खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights):
  • ताजा अपडेट: भक्ति पथ पर बाउंड्री के साथ भरभरा कर गिरी फैंसी लाइट, एक घायल, श्रद्धालुओं की...
  • स्थानीय प्रभाव: घटनाक्रम पर प्रशासन और पुलिस बल की पैनी नजर, स्थिति सामान्य।
  • विस्तृत रिपोर्ट: संपूर्ण विवरण, घटनाक्रम और संबंधित बयानों को नीचे पढ़ें।

भक्ति पथ पर बाउंड्री के साथ भरभरा कर गिरी फैंसी लाइट, एक घायल, श्रद्धालुओं की भीड़ के दौरान हुआ हादसा।

download 2 3 - भक्ति पथ पर बाउंड्री के साथ भरभरा कर गिरी फैंसी लाइट, एक घायल, श्रद्धालुओं की भीड़ के दौरान हुआ हादसा।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

अयोध्या।

अयोध्या धाम में रविवार को भक्ति पथ पर बनी दुकानों के छज्जों पर बने भारी भरकम लोहे के एंगल से लगी फैंसी लाइट के गिरने से एक ठेले वाला घायल हो गया। कुछ श्रद्धालुओं को भी हल्की-फुल्की चोटें आईं हैं। घायल ठेले वाले को श्रीराम चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। रविवार सुबह करीब 8 बजे बंदरों के झुंड में आपसी लड़ाई के चलते छतों के छज्जों पर लोहे के एंगल में लोहे के तार पर लगी फैंसी लाइट अचानक टूट गई। जिससे भक्ति पथ पर ही पपीता बेच रहा ठेला वाला चपेट में आ गया। कुछ दर्शनार्थी भी आ गए। गनीमत रही कोई श्रद्धालु गंभीर रूप से चोटिल नहीं हुआ।

आनन फानन में स्थानीय दुकानदारों ने गंभीर हालत में घायल ठेले वाले सुशील सोनकर निवासी चकर्तीर्थ को श्रीराम हॉस्पिटल भेजा। इसके बाद दुकानदारों द्वारा फोन करने पर आई , पुलिस ने जल्दी – जल्दी रास्ते के मलबे को हटवाया। कोतवाल मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि घायल का इलाज करा दिया गया है। मलबा हटा कर व्यवस्था सुचारू है। कोई समस्या नहीं है। 

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

निमार्ण कार्य में गड़बड़ी के चलते हुई घटना।

स्थानीय दुकानदार के अनुसार निर्माण करने वाले ठेकेदारों पर आरोप लगाया कि छज्जे के निर्माण में लगे मसालों में मिलावट की गई। किसी भी छज्जे में बिना सरिया के ही एंगल खड़ा कर दिया गया। उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत पूर्व में कर दी गई थी।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
🛡️ संपादकीय पारदर्शिता एवं तथ्य-जांच नीति:

यह समाचार ऑनलाइन समाचार अयोध्या के अधिकृत संवाददाताओं और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों से सत्यापित तथ्यों पर आधारित है। हम निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

संबंधित खबरें एवं प्रायोजित सामग्री (Recommended)

लिंक क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो गया! ✅
विज्ञापन / ADVERTISEMENT