अयोध्या उत्तर प्रदेश

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चल रही श्रीरामलला की राग सेवा में पहुंची हेमा मालिनी।

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चल रही श्रीरामलला की राग सेवा में पहुंची हेमा मालिनी।

अयोध्या।

अयोध्या श्रीराम नगरी में मथुरा की सांसद और प्रख्यात सिने अभिनेत्री के साथ ही भरत नाट्यम की प्रख्यात नृत्यांगना हेमा मालिनी ने शनिवार को श्रीरामजन्मभूमि मंदिर परिसर में राम लला के समक्ष भरत नाट्यम के विशेष भाव पक्ष तिल्लाना के माध्यम से अपनी भावांजलि प्रस्तुत की। उन्होंने विशिष्ट भाव भंगिमाओं से भक्ति के अमूर्त भावों की मूर्त अभिव्यक्ति की।

26 जनवरी से श्रीरामलला के समक्ष प्रसिद्ध कलाकारों की राग सेवा चल रही है। गत दिवस प्रसिद्ध किशनगढ़ हवेली संगीत के सशक्त हस्ताक्षर पं.चंद्रप्रकाश ने गोस्वामी तुलसी दास के पदों की प्रस्तुति की थी। अब तक अनुराधा पौडवाल, अनूप जलोटा सहित कई नामचीन कला जगत की हस्तियां राग सेवा में अपनी हाजिरी लगा चुके हैं।

अपने समय में दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली हेमा मालिनी ने मंदिर परिसर के गूढ़ी मंडप में चल रही राग सेवा के क्रम में गोस्वामी तुलसी दास के प्रिय भजन श्रीरामचंद्र कृपाल भजमनु हरण भव दारुणम्, और रघुपति राघव राजा राम पर भाव प्रवण नृत्य प्रस्तुत किया। भरत नाट्यम की प्रख्यात नृत्यांगना ने इसके विशिष्ट अंग तिल्लाना, जिसमें भाव-भंगिमाओं की पेशकारी प्रमुख होती है, उसे विशेष रूप से प्रस्तुत किया।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago