
बुजुर्ग ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत।
बीकापुर।
अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के असरेवा गांव निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग की जहरीले पदार्थ के सेवन करने से मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है।
मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि बुजुर्ग मिश्रीलाल द्वारा बुधवार की रात अज्ञात कारणो से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया गया। हालत गंभीर होने पर रात करीब 2 बजे परिजन उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर ले गए। जांच पड़ताल के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। और मेमो द्वारा सूचना कोतवाली भेज दिया।
अस्पताल पहुंची कोतवाली पुलिस द्वारा परिजनों से पूछताछ के बाद पंचनामा भर कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जहरीले पदार्थ के सेवन से बुजुर्ग की हुई मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More