
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में किया गया श्रीरामलला का “सूर्य तिलक”, अलर्ट मोड पर अयोध्या पुलिस।
अयोध्या।
अयोध्या श्रीरामनगरी में श्रीरामनवमी के अवसर पर में राम जन्मभूमि मंदिर में श्रीरामलला का ‘सूर्य तिलक’ किया गया। राम नवमी के दिन दोपहर ठीक 12 बजे ‘सूर्य तिलक’ किया गया, जब सूर्य की किरणें श्रीरामलला की मूर्ति के माथे पर पड़ती हैं, जिससे एक दिव्य तिलक बनता है।
वहीं श्रीरामनवमी के मौके भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में श्रीरामलला के दर्शन पूजन के लिए राम भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। अनुमान है कि आज लाखों श्रद्धालु श्रीरामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंचेंगे। जिसको लेकर प्रशासन ने सुरक्षा का खाका तैयार किया है। प्रशासन श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मेले का ड्रोन से निगरानी कर रही है।
अयोध्या के एसएसपी राजकरण नय्यर ने कहा, “रामनवमी के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या आ रहे हैं, इसलिए हमने क्षेत्र को विभिन्न जोन और सेक्टर में विभाजित किया है। ड्रोन के जरिए निगरानी की जा रही है, इनका इस्तेमाल यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था के लिए किया जा रहा है।”
सपा नेता ने सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में चढ़ावा मामले की जांच कराने की किया… Read More
जिला अस्पताल के फिजीशियन डा. ने दिया इस्तीफा। अयोध्या। अयोध्या जिला अस्पताल के फिजीशियन डा.… Read More
कथावाचक पर 15 हजार का इनाम। बीकापुर_अयोध्या। अयोध्या अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में… Read More
एसआईटी रिपोर्ट के आधार पर होंगे सुधार, लागू होंगी संस्तुतियां: नृपेन्द्र मिश्र। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम… Read More
वोटर लिस्ट के प्रत्येक पन्ने की हो मैपिंग, सूचीबद्ध किए जाएं वैचारिक मतदाता, विजय प्रताप।… Read More
केन्द्र सरकार के बारह साल पूर्ण होने पर जिले के सभी ब्लाकों मुख्यालयों में लगा… Read More