अयोध्या उत्तर प्रदेश

चार सहायक खण्ड अधिकारियों को खराब प्रगति पर प्रतिकूल प्रविष्ट, फैमिली आईडी की खराब प्रगति पर जिलाधिकारी ने व्यक्त की नाराजगी।

चार सहायक खण्ड अधिकारियों को खराब प्रगति पर प्रतिकूल प्रविष्ट, फैमिली आईडी की खराब प्रगति पर जिलाधिकारी ने व्यक्त की नाराजगी।

अयोध्या। 

अयोध्या मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के अन्तर्गत जनपद के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने किया। जिलाधिकारी ने बैठक की समीक्षा करते हुए खण्ड विकास अधिकारियों द्वारा फैमिली आईडी में खराब प्रगति पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त की और जिनके डाटा शून्य है उनका स्पष्टीकरण करने के निर्देश दिये।

विकासखण्ड स्तर पर लम्बित आवेदनों का शीघ्र निस्तारण किये जाने का निर्देश सभी खण्ड विकास अधिकारियों को दिया। पंचायत विभाग की समीक्षा करते हुये सहायक खण्ड अधिकारी पंचायत तारुन, मिल्कीपुर, मसौधा व बीकापुर को खराब प्रगति पर प्रतिकूल प्रवृष्टि देने के निर्देश जिला पंचायत राज अधिकारी को दिये और कहा कि एडीओ पंचायत के मासिक कार्यो की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के साथ साथ कार्यों का सत्यापन करायें।

जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान कहा कि आगामी बैठकों में विभागों द्वारा विकास कार्यों के सम्बंध में प्रजंटेशन तैयार कर समीक्षा की जाय तथा जिन विभागों द्वारा अच्छे कार्य किये जा रहे है उनको बरकरार रखते हुए, जनपद की रैकिंग बेहतर बनायें रखें। उन्होंने समीक्षा के दौरान कहा कि जिन विभागों द्वारा प्राप्त योजनाओं में बजट खर्च हो चुका है उपभोक्ता प्रमाण पत्र भेजकर बजट मांग को भेजना सुनिश्चित करें। उन्होंने लोक निर्माण विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि जो नयी सड़कें स्वीकृत हुई है उसकी सूचना प्रेषित करें तथा जिन-जिन विभागों द्वारा निर्धारित कार्यों में संशोधन कराया गया है उसकी सूचना अर्थ एवं संख्याधिकारी को उपलब्ध कराते हुए, सीएम डैशबोर्ड के पोर्टल पर एक सप्ताह के अंदर फीड कराना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान अयोध्या विकास प्राधिकरण से कहा कि शौचालय निर्माण के लिए रामपथ सहित अन्य स्थलों में भूमि का चयन करते हुए निर्माण करायें। पंचकोसी व 14 कोसी परिक्रमा मार्ग पर निर्माण किये गये डिवाइडरों पर बरसात से पूर्व मध्यम आकार के पौधे रोपित कराने को कहा। अयोध्या धाम के क्षेत्र में जिन निर्माण कार्यों में मेला आदि के आयोजन के कारण कार्यों में विलम्ब हुआ है उन्हें चैत्ररामनवमी मेले के पश्चात तेजी से किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिये कि जो कार्य 95 प्रतिशत से अधिक पूर्ण है उन्हें शीघ्र पूरा करते हुए अग्रिम कार्यवाही करें तथा जिन परियोजनाओं में तिथियां संशोधित करायी गयी है इसकी सूचना उपलब्ध कराते हुए प्राप्त बजट को खर्च करना सुनिश्चित करें एवं जिन परियोजनाओं में बजट अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है उसके सम्बंध में शासन को पत्र भेजें।

जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान चिकित्सा विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि गोल्डन कार्ड के लिए विशेष कैम्प का आयोजन किए जाने को कहा। यूपीनेडा से कहा कि सूर्य घर योजना का व्यापक प्रचार प्रसार करते हुए सोलर योजना से जनमानस को लाभान्वित किया जाय। उन्होंने इसके साथ साथ उद्यान विभाग, विद्युत विभाग, कृषि विभाग, एनआरएलएम, मनरेगा, आवास, ग्राम विकास, मनरेगा, जल निगम, पर्यटन, नगर निगम, राजकीय निर्माण निगम, आवास विकास परिषद, सेतु आदि विभागों की विस्तृत समीक्षा की गयी। बैठक में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अशोक कुमार के द्वारा बिन्दुवार विवरण प्रस्तुत किया गया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुशील कुमार, जिला विकास अधिकारी, एलडीएम सहित संबंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

22 hours ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

22 hours ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

1 day ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

1 day ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

2 days ago