
अयोध्या श्रीराम में मौनी अमावस्या मेला को लेकर उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल रेल प्रशासन ने लखनऊ से प्रयागराज जंक्शन के बीच मेला स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।
मेला स्पेशल ट्रेनें चलने से प्रयागराज संगम स्नान करने जाने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में बेहतर सुविधा मिलेगी। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए , रेल प्रशासन ने बेहतर इंतजाम करने साथ बेहतर यात्रा की सुविधा देगा ।
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक रेखा शर्मा ने बताया कि 8 फरवरी को ट्रेन संख्या 04231 लखनऊ से अपरान्ह 3:15 बजे रवाना होगी जो ऊँचाहार जंक्शन होते हुए प्रयागराज जंक्शन रात्रि 11:35 बजे पहुंचेगी। वापसी में 9 फरवरी को 04232 प्रयाग से रात्रि 7:45 बजे रवाना होकर लखनऊ तड़के 3:10 बजे पहुंचेगी।
उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील भी किया है कि वह ट्रेन का समय रुट,स्टापेज की जानकारी के लिए रेल मदद हेल्पलाइन नंबर 139 डायल करें या रेलगाड़ी पूछताछ वेबसाइट देखें,जिससे उन्हें आवागमन में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा ।
जेल की दीवार फांदकर फरार हुआ 1 लाख का इनामी बदमाश शेर अली दिल्ली से… Read More
शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More
रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More
हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More
दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More
नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More