
बाइक सवार को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा, युवक की मौत।
अयोध्या।
अयोध्या जिले इनायत नगर थाने के हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम पारा ताजपुर रमनी स्थित ईंट भट्ठे के पास ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक व बाइक सवार युवक दोनों खजुराहट की तरफ से मिल्कीपुर की तरफ जा रहे थे। लोगों ने बताया कि खजुराहट मिल्कीपुर मार्ग पर ग्राम पारा ताजपुर में स्थित भठ्ठे की तरफ जैसे ही ट्रक घूमी तभी बाइक सवार युवक ट्रक डंफर के पिछले पहिए के नीचे आ गया। जिसके बाद युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
हैरिंग्टनगंज चौकी प्रभारी उमेश कुमार मिश्र ने बताया कि बाइक सवार मृतक युवक की पहचान महेन्द्र सोनी (24) पुत्र प्रेमचंद्र निवासी पन्हौना देवीगंज थाना शिवरतन गंज जनपद अमेठी के रूप में हुई है।
चौकी प्रभारी ने बताया कि जब मृतक के भाई को घटना के बाबत फोन किया गया तो उसने बताया कि महेन्द्र जगदीशपुर जाने की बात बताकर घर से निकला था। पुलिस ने ट्रक डंफर और बाइक दोनों कब्जे में ले लिया है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More