
ज्वेलर्स की दुकान लूटने वालों का एनकाउंटर, 3 बदमाशों के पैर में लगी गोली।
सुल्तानपुर।
सुल्तानपुर में सोमवार देर रात आभूषण कारोबारी से लूट के 3 आरोपियों को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद पकड़ा। तीनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। बदमाशों की गोली से एसओजी के सिपाही शैलेश राजभर भी घायल हुए हैं। उन्हें भी भर्ती कराया गया है। बदमाशों की पहचान सचिन सिंह, पुष्पेंद्र व त्रिभुवन के रूप में हुई है। तीनों बदमाश अमेठी जिले के रहने वाले हैं। पिछले बुधवार को कोतवाली नगर के चौक ठठेरी बाजार में सर्राफा कारोबारी भरत जी सोनी की दुकान में 2 करोड़ की लूट हुई थी। 5 बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया था। जिसमें एक आरोपी विकास ने 3 दिन पहले रायबरेली में सरेंडर किया था। एक बदमाश अभी फरार है।
पुलिस ने घायल बदमाशों के पास से जेवरात, नगदी और असलहे बरामद किए हैं। इन बदमाशों की क्रिमिनल हिस्ट्री निकालने में जुटी है।
मीरा मांझी ने सपा पर लगाया बदनाम करने का आरोप: बोलीं- 'पीएम मोदी का मेरे… Read More
सिविल लाइन में नशे की हालत में सड़क किनारे पड़ा मिला सिपाही, वीडियो वायरल होने… Read More
दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More
इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल। अयोध्या। अयोध्या… Read More
रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर… Read More
इंफोपार्क पुलिस ने डॉ. जॉनसन वर्गीस पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के… Read More