अयोध्या उत्तर प्रदेश

दो माह पूर्व युवक की हुई हत्या का इनायतनगर पुलिस ने किया खुलासा।

दो माह पूर्व युवक की हुई हत्या का इनायतनगर पुलिस ने किया खुलासा।

अयोध्या।

अयोध्या जिले के इनायत नगर थाना क्षेत्र में दो माह पूर्व सत्ती चौरा शमशान पर हुई, हत्या के प्रकरण का खुलासा करते हुए थाना इनायतनगर की पुलिस दो आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है। बीते 4 जून को थाना कोतवाली क्षेत्र इनायतनगर के अलीपुर खजुरी गांव निवासी 22 वर्षीय उमेश (पुत्र) राम नरेश का जला हुआ शव सत्ती चौरा शमशान में मिलने से सनसनी फ़ैल गई थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश से मामले में पुलिस धारा 364, 302 के तहत केस दर्ज कर छानबीन कर रही थी।

मंगलवार को क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर श्रीयश त्रिपाठी के प्रवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अभिमन्यु शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी मिली और पुलिस टीम ने घटना करने वालों को दबोच लिया।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया की घटना को अंजाम देने वाले जगदीप कनौजिया पुत्र शोभनाथ व सुमित सरन (पुत्र) संतराम निवासीगण सिंधौरा थाना कोतवाली इनायतनगर को भीटारी चौराहा से गिरफ्तार किया गया है। दोनो आरोपित मृतक उमेश को गाड़ी पर बैठा कर सत्ती चौरा समशान ले गए थे और गमछे से गला दबाकर हत्या कर दी थी। यही नहीं शव की पहचान छुपाने के लिए पेट्रोल डालकर आग भी लगा दिया था। पुलिस मामले में संबंधित धारा की बढ़ोत्तरी करते हुए दोनो आरोपितों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल, मृतक का मोबाइल फोन और एक प्लास्टिक का डिब्बा भी बरामद कर न्यायालय भेज दिया है।

editor

Share
Published by
editor

Recent Posts

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में आयोजित भव्य दीपोत्सव देखकर कार से वापस लखनऊ लौट रहे एक व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान लखनऊ के कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी मोहतसिम राजपाल (39) के रूप में हुई है। घटना अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई, जहां वे नित्यक्रिया के लिए शौचालय गए थे और अंदर ही बेहोश होकर गिर पड़े। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ निवासी व्यवसायी मोहतसिम राजपाल अपने एक परिचित के साथ कार से अयोध्या धाम में दीपोत्सव समारोह में शामिल होने आए थे। उत्सव देखने के बाद दोनों कार से लखनऊ के लिए वापस रवाना हुए थे। रास्ते में कैंट थाना क्षेत्र के दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर मोहतसिम नित्यक्रिया के लिए उतरे और शौचालय के अंदर चले गए, जबकि उनके साथ मौजूद परिचित कार में ही बैठकर उनका इंतजार करने लगा। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब मोहतसिम शौचालय से बाहर नहीं निकले, उसने तत्काल पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी और शौचालय के पास जाकर आवाज लगाई। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पंप कर्मियों की मदद से शौचालय का दरवाजा तोड़ा गया, तो भीतर मोहतसिम अचेत अवस्था में पड़े मिले। आनन-फानन में रात करीब 11:00 बजे उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। मामले के संबंध में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत।   अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल।

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल। अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं: योगी आदित्यनाथ

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर… Read More

3 weeks ago

कोच्चि: लूट का आरोप लगाने वाले डॉक्टर के फोन से 12 महिलाओं के वीडियो, LOC

इंफोपार्क पुलिस ने डॉ. जॉनसन वर्गीस पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के… Read More

3 weeks ago