हैंटिनगंज - अयोध्या

15 वर्षीय किशोरी का घर में मिला शव, फांसी लगाकर आत्महत्या की आशंका।

15 वर्षीय किशोरी का घर में मिला शव, फांसी लगाकर आत्महत्या की आशंका।

हैरिंग्टनगंज_अयोध्या।

अयोध्या जिले के हैरिंग्टनगंज क्षेत्र अंतर्गत बसवार कला गांव में गुरुवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां 15 वर्षीय किशोरी का शव उसके घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की।

मृतका की मां ऊषा देवी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब आठ बजे वह खेत जाने की तैयारी कर रही थीं। उन्होंने बेटी नैन्सी से भी साथ चलने को कहा था, लेकिन उसने तबीयत ठीक न होने की बात कहकर घर पर ही रुकने की इच्छा जताई। इसके बाद ऊषा देवी अकेले खेत चली गईं। उस समय किसी को अंदेशा नहीं था कि कुछ ही देर में यह दर्दनाक घटना सामने आएगी। जब कुछ समय बाद ऊषा देवी खेत से वापस लौटीं और घर का दरवाजा खोला, तो भीतर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। नैन्सी का शव दुपट्टे के सहारे छत के पंखे से लटका हुआ था। मां की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और तत्काल परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया। पंचनामा की औपचारिक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सके। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है।

इस संबंध में आशीष सिंह, चौकी इंचार्ज हैरिंग्टनगंज, ने बताया कि किशोरी द्वारा यह कदम उठाने के कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सके हैं। परिजनों से पूछताछ की जा रही है, और पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत विवेचना के बाद ही आत्महत्या के कारणों का सही खुलासा हो पाएगा।

editor

Recent Posts

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में आयोजित भव्य दीपोत्सव देखकर कार से वापस लखनऊ लौट रहे एक व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान लखनऊ के कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी मोहतसिम राजपाल (39) के रूप में हुई है। घटना अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई, जहां वे नित्यक्रिया के लिए शौचालय गए थे और अंदर ही बेहोश होकर गिर पड़े। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ निवासी व्यवसायी मोहतसिम राजपाल अपने एक परिचित के साथ कार से अयोध्या धाम में दीपोत्सव समारोह में शामिल होने आए थे। उत्सव देखने के बाद दोनों कार से लखनऊ के लिए वापस रवाना हुए थे। रास्ते में कैंट थाना क्षेत्र के दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर मोहतसिम नित्यक्रिया के लिए उतरे और शौचालय के अंदर चले गए, जबकि उनके साथ मौजूद परिचित कार में ही बैठकर उनका इंतजार करने लगा। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब मोहतसिम शौचालय से बाहर नहीं निकले, उसने तत्काल पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी और शौचालय के पास जाकर आवाज लगाई। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पंप कर्मियों की मदद से शौचालय का दरवाजा तोड़ा गया, तो भीतर मोहतसिम अचेत अवस्था में पड़े मिले। आनन-फानन में रात करीब 11:00 बजे उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। मामले के संबंध में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत।   अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल।

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल। अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं: योगी आदित्यनाथ

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर… Read More

3 weeks ago

कोच्चि: लूट का आरोप लगाने वाले डॉक्टर के फोन से 12 महिलाओं के वीडियो, LOC

इंफोपार्क पुलिस ने डॉ. जॉनसन वर्गीस पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के… Read More

3 weeks ago