FB IMG 1785075664220 - प्रभारी मंत्री ने श्रीराम अस्पताल एवं जिला अस्पताल का किया निरीक्षण।

प्रभारी मंत्री ने श्रीराम अस्पताल एवं जिला अस्पताल का किया निरीक्षण।

अयोध्या उत्तर प्रदेश

प्रभारी मंत्री ने श्रीराम अस्पताल एवं जिला अस्पताल का किया निरीक्षण।

FB IMG 1785075664220 - प्रभारी मंत्री ने श्रीराम अस्पताल एवं जिला अस्पताल का किया निरीक्षण।

अयोध्या।

उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं अयोध्या जिले के प्रभारी मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही ने आज श्रीराम अस्पताल एवं जिला अस्पताल का स्थलीय निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का भ्रमण किया तथा भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से सीधे संवाद कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।

प्रभारी मंत्री ने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक मरीज को शासन द्वारा निर्धारित सभी स्वास्थ्य सेवाएं एवं सुविधाएं पूरी पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि मरीजों के उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा अस्पताल में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवा मिलनी चाहिए।

निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने अस्पतालों में स्वच्छता व्यवस्था,दवाओं की उपलब्धता,चिकित्सकीय उपकरणों की कार्यशीलता तथा मरीजों की सुविधा से संबंधित व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पताल परिसर में स्वच्छता बनाए रखें,आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करें तथा मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *