ऑनलाइन समाचार अयोध्या
⏱️ अपडेट: 09:59 PM IST

राम भक्तों के लिए: खुशखबरी, राम मंदिर के शिखर का निर्माण शुरू, 4 माह में पूरा होने की उम्मीद।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
राम भक्तों के लिए खुशखबरी, राम मंदिर के शिखर का निर्माण शुरू, 4 माह में पूरा होने की उम्मीद।
▶
0:59
📌 खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights):
  • ताजा अपडेट: राम भक्तों के लिए खुशखबरी, राम मंदिर के शिखर का निर्माण शुरू, 4 माह में...
  • स्थानीय प्रभाव: घटनाक्रम पर प्रशासन और पुलिस बल की पैनी नजर, स्थिति सामान्य।
  • विस्तृत रिपोर्ट: संपूर्ण विवरण, घटनाक्रम और संबंधित बयानों को नीचे पढ़ें।

राम भक्तों के लिए खुशखबरी, राम मंदिर के शिखर का निर्माण शुरू, 4 माह में पूरा होने की उम्मीद।

images 3 2 - राम भक्तों के लिए खुशखबरी, राम मंदिर के शिखर का निर्माण शुरू, 4 माह में पूरा होने की उम्मीद।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

अयोध्या।

अयोध्या श्रीरामनगरी में राम मंदिर के शिखर का निर्माण कार्य बृहस्पतिवार को शुरू हो गया। मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने कहा कि 161 फुट ऊंचे राम मंदिर के शिखर का निर्माण अगले चार महीने में पूरा होने की उम्मीद है। मिश्र ने एक बयान में कहा कि मंदिर के शिखर के निर्माण की शुरुआत के साथ ही परिसर में सात ऋषियों को समर्पित सात मंदिरों के निर्माण में भी तेजी आई है और इनके भी अगले चार महीने में बनकर तैयार हो जाने की सम्भावना है।

उन्होंने कहा कि राम मंदिर के निर्माण में तेजी लाने के लिए बृहस्पतिवार से तीन दिवसीय समीक्षा बैठक की योजना बनाई गई है जिसमें मजदूरों की कमी होने पर उनकी संख्या बढ़ाने के तरीकों और जरूरत पड़ने पर तकनीकी टीम को विस्तार देने के तरीकों पर चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

अयोध्या में राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा 22 जनवरी को की गयी थी। नवंबर 2019 में उच्चतम न्यायालय की पांच न्यायाधीशों की पीठ ने अयोध्या की विवादित जमीन को राम जन्मभूमि मंदिर बनाने के लिए एक ट्रस्ट को सौंपने का आदेश दिया था। वहीं, शीर्ष अदालत ने सरकार को सुन्नी वक्फ बोर्ड को मस्जिद बनाने के लिए किसी अन्य स्थान पर पांच एकड़ जमीन देने का भी निर्देश दिया था।

🛡️ संपादकीय पारदर्शिता एवं तथ्य-जांच नीति:

यह समाचार ऑनलाइन समाचार अयोध्या के अधिकृत संवाददाताओं और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों से सत्यापित तथ्यों पर आधारित है। हम निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

संबंधित खबरें एवं प्रायोजित सामग्री (Recommended)

लिंक क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो गया! ✅
विज्ञापन / ADVERTISEMENT