1784694274447 - राशन देने से इनकार पर पत्रकार से अभद्रता का आरोप, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।

राशन देने से इनकार पर पत्रकार से अभद्रता का आरोप, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।

अयोध्या उत्तर प्रदेश

राशन देने से इनकार पर पत्रकार से अभद्रता का आरोप, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।

1784694274447 - राशन देने से इनकार पर पत्रकार से अभद्रता का आरोप, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।

बीकापुर_अयोध्या।।

अयोध्या जिले के बीकापुर तहसील क्षेत्र के खिदिरपुर चौरे बाजार स्थित सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के एक कोटेदार पर पत्रकार से अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। मामले को लेकर पत्रकारों ने मंगलवार को उपजिलाधिकारी संतोष कुमार को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की।

आरोप है कि राशन लेने पहुंचे पत्रकार का पहले अंगूठा लगवाया गया, लेकिन बाद में राशन देने से मना कर दिया गया। विरोध करने पर कोटेदार ने कथित रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धमकी दी। पत्रकारों ने एसडीएम को कथित बातचीत का वीडियो भी उपलब्ध कराया और इसे जांच का आधार बनाने की मांग की। ज्ञापन में दोष सिद्ध होने पर कोटेदार का लाइसेंस निरस्त करने और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है।

उपजिलाधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की जांच कराकर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *