ऑनलाइन समाचार अयोध्या
⏱️ अपडेट: 10:22 PM IST

अयोध्या पहुंचे नए DM: चंद्र विजय सिंह, हनुमानगढ़ी और श्रीरामलला के किए दर्शन।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
अयोध्या पहुंचे नए DM चंद्र विजय सिंह, हनुमानगढ़ी और श्रीरामलला के किए दर्शन।
▶
0:59
📌 खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights):
  • ताजा अपडेट: अयोध्या पहुंचे नए DM चंद्र विजय सिंह, हनुमानगढ़ी और श्रीरामलला के किए दर्शन।
  • स्थानीय प्रभाव: घटनाक्रम पर प्रशासन और पुलिस बल की पैनी नजर, स्थिति सामान्य।
  • विस्तृत रिपोर्ट: संपूर्ण विवरण, घटनाक्रम और संबंधित बयानों को नीचे पढ़ें।

अयोध्या पहुंचे नए DM चंद्र विजय सिंह, हनुमानगढ़ी और श्रीरामलला के किए दर्शन।

images 11 - अयोध्या पहुंचे नए DM चंद्र विजय सिंह, हनुमानगढ़ी और श्रीरामलला के किए दर्शन।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

अयोध्या।

अयोध्या सोनभद्र से अयोध्या पहुंचे नवागत जिला अधिकारी चंद्र विजय सिंह ने श्रीरामलला और श्रीहनुमंतलला का दर्शन पूजन कर आगे के कार्यों का श्रीगणेश किया। पत्रकारों के साथ बैठक में कहा कि प्रभु श्री राम की सेवा करने का मौका मिला है तो बजरंगबली महाराज के आशीर्वाद से सभी कार्य अच्छे से होंगे। अयोध्या धार्मिक और सांस्कृतिक नगरी है। इस नगरी को सजाने संवारने का कार्य चल रहा है। निवर्तमान जिला अधिकारी नितीश कुमार ने अच्छे कार्य किए हैं। जो कार्य चल रहे हैं उन कार्यों को आगे बढ़ाएंगे।

अयोध्या की धरती पर पहुंचने पर सर्किट हाउस में उन्हें गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी, एडीएम वित्त एवं राजस्व, एडीएम सिटी, एडीएम प्रशासन, मुख्य राजस्व अधिकारी, एडीएम कानून व्यवस्था, नगर मजिस्ट्रेट, एसडीएम बीकापुर, एसडीएम सदर ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। नवागत जिला अधिकारी चंद्र विजय सिंह अयोध्या पहुंचने के बाद श्रीरामलला और हनुमानगढ़ी का दर्शन पूजन किया। जिसके बाद सर्किट हाउस में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

जिलाधिकारी ने कहा कि सोनभद्र से अयोध्या आया हूं। अयोध्या धार्मिक नगरी है। मुझे मौका मिला है प्रभु श्री राम की सेवा करने का। बजरंगबली के आशीर्वाद से सभी कार्य अच्छे से होंगे। अयोध्या में जो प्रोजेक्ट चल रहे हैं और जो आने वाले प्रोजेक्ट हैं उनको सभी अधिकारियों के साथ मिलकर अच्छे से करने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान पूर्व डीएम नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि अयोध्या में उन्होंने बहुत अच्छा कार्य किया है। इस कार्य को मैं भी आगे बढ़ाऊंगा। सावन मेला और कावंड़ यात्रा को लेकर उन्होंने कहा कि मेले में अयोध्या में सबसे ज्यादा श्रद्धालु और दर्शनार्थी आते हैं उनकी सुरक्षा और उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत ना हो इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। शासन और अयोध्या की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा।

🛡️ संपादकीय पारदर्शिता एवं तथ्य-जांच नीति:

यह समाचार ऑनलाइन समाचार अयोध्या के अधिकृत संवाददाताओं और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों से सत्यापित तथ्यों पर आधारित है। हम निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

संबंधित खबरें एवं प्रायोजित सामग्री (Recommended)

लिंक क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो गया! ✅
विज्ञापन / ADVERTISEMENT