अयोध्या उत्तर प्रदेश

प्रभारी/कृषि मंत्री एवं उद्यान मंत्री द्वारा मिल्कीपुर के कार्यक्रम में किया गया प्रतिभाग, मंत्रीगण द्वारा 06 सम्पर्क मार्गो का किया गया शिलान्यास।

प्रभारी/कृषि मंत्री एवं उद्यान मंत्री द्वारा  कार्यक्रम में किया गया प्रतिभाग,मंत्रीगण द्वारा 06 सम्पर्क मार्गो का किया गया शिलान्यास।

अयोध्या।

अयोध्या जिले के मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के सिधारी बाजार में जिले के प्रभारी/कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही एवं माननीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात मंत्री श्री दिनेश प्रताप सिंह की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मण्डी परिषद कृषि उत्पादन समिति अयोध्या क्षेत्र के अन्तर्गत सम्पर्क मार्ग की 06 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया।

उद्यान विभाग के अन्तर्गत वृक्ष वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनपद के प्रभारी/कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही व उद्यान मंत्री श्री दिनेश प्रताप सिंह के द्वारा फीता काटकर शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज, उद्यान विभाग, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, समाज कल्याण विभाग, खाद्य एवं रसद, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, कृषि विभाग सहित अन्य विभागों के स्टाल लगाये गये, जिसका माननीय मंत्री जी द्वारा अवलोकन किया गया।

अपने सम्बोधन के दौरान माननीय प्रभारी मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही द्वारा अवगत कराया गया कि सरकार द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं चलायी जा रही है, जिसका लाभ आमजन को मिल रहा है। कार्यक्रम स्थल पर भी सम्बंधित विभागों के स्टाल लगाये गये है जिसके माध्यम से आमजन को चलायी जा रही है योजनाओं की जानकारी दी जा रही है एवं योजना से वंचित पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण भी कराया जा रहा है साथ ही साथ आधार कार्ड बनाने हेतु भी स्टाल लगाया गया, जिससे पात्र व्यक्ति सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का लाभ सुगमता से प्राप्त हो सकें। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा युवाओं के लिए रोजगार के नये नये अवसर उपलब्ध कराये जा रहे है और जिले अयोध्या में इसी माह माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा एक बृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार मिला। पीएम किसान सम्मान निधि के माध्यम से जिले के किसान लाभान्वित हो रहे है।

माननीय उद्यान मंत्री श्री दिनेश प्रताप सिंह द्वारा अपने उद्बोधन में अपने विभाग से सम्बंधित योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक अवगत कराया गया तथा उन्होंने आम जन से अपने खेतों में परम्परागत खेती के साथ साथ व्यवसायिक खेती जिसमें स्ट्राबेरी, विभिन्न प्रकार के फूल सहित अन्य व्यवसायिक खेती के बारे में उद्यान विभाग से जानकारी लेते हुए, इसे किसानों को अपनाने हेतु प्रेरित किया और कहा कि इससे किसानों की आय में कई गुना की वृद्वि होगी। उनके द्वारा मिल्कीपुर क्षेत्र की 06 सड़कों के शिलान्यास के सम्बंध में जानकारी दी गयी तथा वहां के निवासियों को आश्वस्त किया गया कि यदि मण्डी परिषद की अन्य कोई भी सड़क क्षतिग्रस्त है तो उसे तत्काल ठीक कराया जायेगा। उन्होंने उद्यान विभाग के अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाये जिससे इसका लाभ शासन की मंशा के अनुरूप किसानों को उपलब्ध हो सकें।

जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी श्री संजीव सिंह द्वारा आये हुए अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया तथा सरकार द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के सम्बंध में वहां उपस्थित लोगों को अवगत कराया। इसके साथ ही साथ आये हुए अतिथियों का धन्यवाद भी ज्ञापित किया। इसके उपरांत माननीय मंत्री गण द्वारा वहां उपस्थित लोगों को पौध वितरण किया गया तथा योजनाओं से लाभान्वित किसानों को माननीय मंत्री गण द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। उक्त गोष्ठी में जनपद में संचालित औद्योगिक विकास की संचालित योजनाओं एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजनान्तर्गत केला रोपण, नवीन उद्यान रोपण पपीता, ड्रैगन फ्रूट स्ट्रॉबेरी, सिंघाड़ा, मखाना, गेंदा पुष्प, संकर शाकभाजी एवं मसाला विस्तार जनपद मे प्राप्त लक्ष्यों से अवगत कराया गया इसी क्रम प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई में ड्रिप, पोर्टबल स्प्रिंकलर, रेनगन, मिनी स्प्रिंकलर, अनुसूचित जाति/अनु0 जनजाति औद्यानिक विकास योजना, फलपट्टी विकास योजना, राष्ट्रीय औषधीय पौध मिशन योजना, हर्बल गार्डेन योजना एवं पी0एम0एफ0एम0ई0 योजना के बारे कृषकों को विस्तृत जानकारी दी गयी। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी/कर्मचारी, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी सहित अन्य स्थानीय किसान उपस्थित रहे।

editor

Share
Published by
editor

Recent Posts

एसआईटी रिपोर्ट के आधार पर होंगे सुधार, लागू होंगी संस्तुतियां।

एसआईटी रिपोर्ट के आधार पर होंगे सुधार, लागू होंगी संस्तुतियां: नृपेन्द्र मिश्र। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम… Read More

13 hours ago

वोटर लिस्ट के प्रत्येक पन्ने की हो मैपिंग, सूचीबद्ध किए जाएं वैचारिक मतदाता, विजय प्रताप। अयोध्या। अयोध्या भाजपा महानगर की पार्टी कार्यालय में आयोजित जिला बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर रणनीति पर मंथन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए महानगर प्रभारी एवं क्षेत्रीय महामंत्री विजय प्रताप सिंह ने कहा कि मंडल पदाधिकारी सभी बूथों की वोटर लिस्ट के प्रत्येक पन्ने की मैपिंग करेंगे। पार्टी विचारधारा से जुड़े मतदाताओं को सूचीबद्ध करने के साथ अन्य मतदाताओं का भी वर्गीकरण कर पन्नों की ग्रेडिंग की जाएगी। इस ग्रेडिंग की रिपोर्ट जिला पदाधिकारियों को उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे संगठन को जमीनी स्थिति का सही आकलन हो सके। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चलाए जा रहे ‘‘12 साल विश्वास, विकास एवं जनकल्याण’’ अभियान के माध्यम से कार्यकर्ता जनता के बीच पहुंचेंगे। अभियान के तहत सरकार की उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी तथा उनसे संवाद स्थापित किया जाएगा। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने संगठनात्मक कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक माह एक से सात तारीख तक मंडल स्तर, 15 तारीख तक जिला स्तर की बैठकें आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा माह के तीसरे रविवार को शक्ति केंद्र की बैठक तथा अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के साथ बूथ बैठक आयोजित कर संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि नियमित बैठकों के माध्यम से संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाया जाएगा। बैठक में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, महामंत्री शैलेन्द्र कोरी, परमानंद मिश्र, शिवेन्द्र सिंह, नगर निगम के उपसभापित संतोष सिंह, तिलकराम मौर्या, शशि प्रताप सिंह, बालकृष्ण वैश्य, हरभजन गौड़, महानगर पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा के अध्यक्ष व महामंत्री शामिल हुए।

वोटर लिस्ट के प्रत्येक पन्ने की हो मैपिंग, सूचीबद्ध किए जाएं वैचारिक मतदाता, विजय प्रताप।… Read More

23 hours ago

केन्द्र सरकार के बारह साल पूर्ण होने पर जिले के सभी ब्लाकों मुख्यालयों में लगा जनकल्याण शिविर।

केन्द्र सरकार के बारह साल पूर्ण होने पर जिले के सभी ब्लाकों मुख्यालयों में लगा… Read More

24 hours ago

कबड्डी संघ के अध्यक्ष बने विकास सिंह, खेलों के विस्तार पर दिया जोर।

कबड्डी संघ के अध्यक्ष बने विकास सिंह, खेलों के विस्तार पर दिया जोर। अयोध्या। अयोध्या… Read More

24 hours ago

मारपीट व जानलेवा हमले के मामले में दो सगे भाई गिरफ्तार कोतवाली।

मारपीट व जानलेवा हमले के मामले में दो सगे भाई गिरफ्तार कोतवाली। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर… Read More

24 hours ago

चढ़ावा प्रकरण में दोषी नहीं बचेंगे, दो दिन में भागेंगे या जेल जाएंगे : विनय कटियार।

चढ़ावा प्रकरण में दोषी नहीं बचेंगे, दो दिन में भागेंगे या जेल जाएंगे, विनय कटियार।… Read More

1 day ago