अयोध्या उत्तर प्रदेश

युवक ने लाइसेंसी बंदूक से गोली मार की आत्महत्या।

रात में जन्माष्टमी मनाया, सुबह लाइसेंसी बंदूक से गोली मार की आत्महत्या।

अयोध्या।

अयोध्या जिले के  खण्डासा थाना क्षेत्र के गहनाग गांव में मंगलवार की सुबह  36 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के अंदर लाइसेंसी बंदूक से गले के नीचे गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची खण्डासा पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया गया कि युवक रोहित सिंह (पुत्र) स्वर्गीय हरिश्चंद्र सिंह गहनाग गांव में रहता था। शाम को वह जन्माष्टमी महोत्सव में हंसी खुशी शामिल हुआ था, लेकिन घर पर सुबह सो कर उठने के बाद लगभग 8:30 बजे अपनी लाइसेंसी बंदूक से गले के नीचे रखकर कमरे के अंदर उसने गोली मार कर आत्महत्या कर ली। मृतक के दो पुत्र हैं। जिसमें से बड़ा 18 वर्ष का है और वह इलाहाबाद में, जबकि दूसरा 14 वर्षीय बेटा लखनऊ में पढ़ाई करता है। मृतक रोहित दो भाई थे और उनके पिता की मृत्यु हो चुकी है। घटना के पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका है। परिवार वाले लोग भी कोई कारण नहीं बता पा रहे हैं।

थानाध्यक्ष खण्डासा विवेक कुमार सिंह ने शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अन्य विषयों की छानबीन की जा रही है। बंदूक कब्जे में ली गई है। कारण जानने का प्रयास किया जा रहा है।

editor

Recent Posts

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी।

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More

4 days ago

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता।

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

5 days ago

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More

5 days ago

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का जोर।

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More

5 days ago

दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन।

दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More

5 days ago

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा।

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More

5 days ago