अयोध्या उत्तर प्रदेश

पुलिस ने 6 वर्ष के मासूम से दुष्कर्म के आरोपी सलमान को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार।

पुलिस ने 6 वर्ष के मासूम से दुष्कर्म के आरोपी सलमान को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार।

अयोध्या।

अयोध्या जिले के महराजगंज में मासूम से दुष्कर्म का मामला, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी सलमान गिरफ्तार, पुलिस टीम पर फायर कर भाग रहा था आरोपी सलमान, थाना महाराजगंज के ही ऐमी आलापुर रोड पर तारापुर गांव के पास मुठभेड़ में पुलिस ने किया गिरफ्तार।

सीओ सदर संदीप सिंह ने बताया कि सोमवार को सुबह 10 बजे छह साल की बच्ची खेलने निकली थी, काफी देर तक घर वापस न आने पर परिजनों ने बच्ची की खोज शुरू की, करीब पांच घंटे तक खोजबीन करने के बाद घर से करीब 200 मीटर दूर स्थित सलमान के घर से बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। इसके बाद परिजनों ने सलमान के घर पर दस्तक दी और अंदर जाकर देखा तो सबके होश उड़ गए, मासूम लथपथ पड़ी थी। इसके बाद आननफानन परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे, जहां से मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया। बच्ची की हालत फिलहाल ठीक बताई जा रही है।

सीओ सदर संदीप सिंह के अनुसार एफआईआर दर्ज करने के बाद आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमें लगाई गईं। करीब आठ घंटे बाद मुखबिर से सूचना मिली की आरोपी तारापुर मोड़ के पास मौजूद है, इसके बाद पुलिस ने तत्काल घेराबंदी शुरू कर दी। खुद को घिरा देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी, जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में पुलिस की गोली लग गई। इसके बाद आरोपी गिरफ्तार कर लिया है।

 

editor

Recent Posts

सऊदी अरब में अयोध्या के युवक की संदिग्ध मौत, पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

सऊदी अरब में अयोध्या के युवक की संदिग्ध मौत, पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने पीड़ित… Read More

10 hours ago

गलत ऑपरेशन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार।

गलत ऑपरेशन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले के रूदौली कोतवाली पुलिस… Read More

2 days ago

श्रीराम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर बढी तल्खी, सपा ने पप्पू यादव की ओर से मांगी माफी।

श्रीराम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर बढी तल्खी, सपा ने पप्पू यादव की ओर से मांगी… Read More

2 days ago

जानलेवा हमले के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, वारदात में प्रयुक्त लाठी बरामद।

जानलेवा हमले के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, वारदात में प्रयुक्त लाठी बरामद। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 days ago

अयोध्या में राशन कार्ड धारकों पर बड़ा एक्शन, खाद्य एवं रसद विभाग ने निरस्त किए 18 हजार राशन कार्ड।

अयोध्या में राशन कार्ड धारकों पर बड़ा एक्शन, खाद्य एवं रसद विभाग ने निरस्त किए… Read More

3 days ago

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

4 days ago