ऑनलाइन समाचार अयोध्या
⏱️ अपडेट: 01:07 AM IST

पुलिस चौकी चौरे बाजार: स्थित मुख्य बाजार के किराना व्यवसाई की दुकान में चोरी

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
News Image
▶
0:59
📌 खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights):
  • ताजा अपडेट: पुलिस चौकी चौरे बाजार स्थित मुख्य बाजार के किराना व्यवसाई की दुकान में चोरी
  • स्थानीय प्रभाव: घटनाक्रम पर प्रशासन और पुलिस बल की पैनी नजर, स्थिति सामान्य।
  • विस्तृत रिपोर्ट: संपूर्ण विवरण, घटनाक्रम और संबंधित बयानों को नीचे पढ़ें।
पुलिस चौकी चौरे बाजार स्थित मुख्य बाजार के किराना व्यवसाई की दुकान में चोरी।

 

बीकापुर_अयोध्या।

अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के पुलिस चौकी चौरे बाजार स्थित मुख्य बाजार के बच्चू लाल किराना स्टोर की दुकान का ताला तोड़कर चोर नकदी 70000, सहित लगभग 50 हजार रुपये का सामान उठा ले गए।
दुकानदार बच्चू लाल को सुबह मामले की जानकारी हुई तो उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस चौकी चौरे बाजार से सटे दुकान में चोरी होने से लोगों में डर बना हुआ है।
बाजार के बच्चू लाल पिछले कई वर्षों से किराने की दुकान चलाता है। रोज की तरह अपनी दुकान देर शाम बंद कर घर चला गया था। देर रात चोर दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। इसके बाद दुकान के काउंटर में रखा नकदी सहित अन्य सामान उठा ले गए।
सुबह जब बच्चू लाल दुकान पर आया और देखा कि काउंटर खुला और दुकान का ताला टूटा था। बच्चू लाल ने दुकान में रखे सामान व रुपये का मिलान किया तो पता चला कि सामान में नमकीन, बिस्किट, पूजा, कमला पसंद व 70 हजार रुपये जो काउंटर में रखा था।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

पीड़ित ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस चौकी चौरे बाजार को दी है।चौकी इंचार्ज ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। जांच की जा रही है।

🛡️ संपादकीय पारदर्शिता एवं तथ्य-जांच नीति:

यह समाचार ऑनलाइन समाचार अयोध्या के अधिकृत संवाददाताओं और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों से सत्यापित तथ्यों पर आधारित है। हम निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

संबंधित खबरें एवं प्रायोजित सामग्री (Recommended)

लिंक क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो गया! ✅
विज्ञापन / ADVERTISEMENT