1786945354502 - निजी नलकूप पर करंट की चपेट में आने से युवक की मौत।

निजी नलकूप पर करंट की चपेट में आने से युवक की मौत।

अयोध्या उत्तर प्रदेश

निजी नलकूप पर करंट की चपेट में आने से युवक की मौत।

1786945354502 - निजी नलकूप पर करंट की चपेट में आने से युवक की मौत।

अयोध्या।

अयोध्या जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के कनौली गांव के पास रविवार सुबह निजी नलकूप पर नहाने के बाद खेत के चारों तरफ लगी लोहे की बाड़ पर टंगे कपड़े उतारते समय करंट की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान शिव बालक (पुत्र) जियालाल के रूप में हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया। युवक की मौत से परिजनों में आक्रोश है। परिजनों ने शव उठाने से मना कर दिया है। पुलिस परिजनों को समझाने और मान-मनौव्वल में जुटी है। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *