पुलिस चौकी इंचार्ज पर रिश्वत मांगने का आरोप, 30 हजार की मांग का ऑडियो वायरल।

अयोध्या।
अयोध्या जिले के तारून थाना के गयासपुर गौरा चौकी इंचार्ज नरेन्द्र बहादुर सिंह पर रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है।
पीड़ित शिवप्रसाद पांडेय ने आरोप लगाया कि चौकी इंचार्ज ने जमीन पर कब्जा दिलाने के लिए 30 हजार रुपये की मांग की। इस संबंध में एक ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
पीड़ित ने इस मामले की शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से की। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने तत्काल कार्रवाई की। उन्होंने चौकी प्रभारी नरेन्द्र बहादुर सिंह को तुरंत प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। मामले की जांच एसपी ग्रामीण को सौंपी गई है। वे आरोपों की गंभीरता को देखते हुए विस्तृत जांच करेंगे।