
नेशनल हाईवे रायबरेली- अयोध्या पर दर्दनाक सड़क हादसा मंगलवार की रात लगभग 11: 30 बजे हुआ है। एक अज्ञात वाहन की टक्कर की वजह से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई।
घटना अयोध्या जिले के कुमारगंज थाना क्षेत्र के कृषि विश्वविद्यालय गेट नं एक निकट नेशनल हाईवे की बताई जा रही है जहां पर बाइक सवार युवकों को अज्ञात गाड़ी ने बुरी तरह रौंद दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस टीम ने दोनों को सौ शैय्या अस्पताल भिजवाया जहां मौजूद डॉ विकास यादव ने देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना उस वक्त हुई जब कुमारगंज निवासी शुभम पाठक अपने दोस्त सुनील मौर्या के साथ प्रताप ढाबा थाना हलियापुर से खाना खाने के बाद वापस कुमारगंज लौट रहे थे।
प्रभारी निरीक्षक थाना कुमारगंज संजीव सिंह ने बताया कि परिजनों की मौजूदगी में दोनों युवकों के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तथा दुर्घटना करने वाले अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है मृतक के परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर विधि कार्यवाही की जाएगी।
जेल की दीवार फांदकर फरार हुआ 1 लाख का इनामी बदमाश शेर अली दिल्ली से… Read More
शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More
रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More
हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More
दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More
नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More