
थाना महाराजगंज क्षेत्र की पुलिस चौकी पूरा बाजार अंतर्गत बिल्हरघाट रेलवे स्टेशन के निकट से दुगवा की तरफ शारदा सहायक नहर की पटरी के किनारे युवक का शव मिला है।थानाध्यक्ष महाराजगंज अनुपम मिश्र ने बताया कि शव के निकट नहर की पटरी पर खड़ी एक पिकअप से मिले कागज से मृतक की पहचान हुई। मृतक सुकई पुत्र झिगुरी तकपुरा कोतवाली अयोध्या का निवासी है। मृतक के साले प्रदीप कुमार पुरखेपुर थाना पूराकलंदर ने पहुंचकर शव की पहचान किया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
चौकी प्रभारी पूराबाजार राम प्रकाश मिश्र ने बताया कि शव के पीठ पर छिलने के निशान के अलावा बाहरी चोट नजर नहीं आई। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। नहर की पटरी पर बिल्हर घाट की तरफ मुंह करके पिकअप खड़ी थी। इससे यह प्रतीत होता है कि पिकअप बिल्हर घाट की तरफ जा रही थी। पिकअप खाली थी। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
जेल की दीवार फांदकर फरार हुआ 1 लाख का इनामी बदमाश शेर अली दिल्ली से… Read More
शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More
रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More
हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More
दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More
नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More