
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक अभियोजन अधिकारी 2022 की परीक्षा में जान्हवी वर्मा का चयन हो गया हैं। जान्हवी वर्मा वर्तमान में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से एलएलएम कर रही है। वर्ष 2020 में एल एल बी की परीक्षा में जान्हवी इलाहाबाद विश्वविद्यालय से अव्वल रही है। प्री में सफलता के बाद जान्हवी पीसीएसजे की इसी माह आयोजित मेंस परीक्षा में भी शामिल हुई हैं।
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में एएनएम पद पर तैनात शीला वर्मा की पुत्री है।जो रामगंज कस्बे में पली-बढ़ी है। जान्हवी ने महर्षि विद्या मंदिर से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण किया था। वे दोस्तपुर ब्लाक की खालिसपुर दुर्गा गांव की मूल निवासी है। पिता जगदीश वर्मा खेती व किसानी का कार्य करते है।जान्हवी को प्रेरणा बड़े भाई आलोक वर्मा से मिली।आलोक वर्तमान में बाराबंकी के फतेपुर ब्लाक में खण्ड विकास अधिकारी है। जान्हवी का परिवार वर्तमान में नगर के बघराजपुर मोहल्ले में निवास कर रहा है।
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More
2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More
दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More
प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More