अयोध्या उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अयोध्या महानगर ने साकेत निलयम में मनाया होलिकोत्सव, संध्‍या में पुष्‍पों की होली का विशेष आयोजन।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अयोध्या महानगर ने साकेत निलयम में मनाया होलिकोत्सव, संध्‍या में पुष्‍पों की होली का विशेष आयोजन।

अयोध्या 

अयोध्या राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ अयोध्या महानगर ने साकेत निलयम संघ कार्यालय में बुधवार की संध्‍या में होलिकोत्सव पर पुष्‍पों की होली का विशेष आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में सभी ने आपस में पुष्पों की होली खेली। विद्यालयों के विद्यार्थियों के द्वारा गायन व नृत्‍य का आयोजन आकर्षण के केन्द्र रहे। इस अवसर पर श्रीरामनगरी के प्रमुख, संत, महंत, धर्माचार्य उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक कौशल ने कहा कि होली हिन्दू समाज की समरसता का प्रमुख उत्सव है। सभी हिन्दू एक हैं इसका जीवंत प्रमाण है होली। होली जैसे पावन पर्व पर हम शालीन और गरिमामयी आचरण का व्यवहार करें, जिससे होली के इस पावन अवसर पर सभी को केवल और केवल प्रसन्नता का अनुभव हो। उन्होंने समाज से आह्वान किया कि होली का पर्व समाज में बिना किसी भेद भाव, आपसी सौहार्द, समरसता के साथ मनाया जाए। लोगों द्वारा कीचड़ डालना, कालिख लगाना, शराब पीना ऐसी तमाम बुराइयों को रोकने का प्रयास समाज को करना चाहिए।

हम सभी को संस्कार युक्त होली मनानी चाहिए। इसके लिए संघ के प्रचारक नाना जी देशमुख ने 1952 में गोरखपुर में होली मिलन कार्यक्रम की परंपरा विकसित की। होली के एक दिन पूर्व नरसिंह भगवान की यात्रा निकलती है जिसमें पचासों हजार लोग सम्मिलित होते है।

भवदीय पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा भक्त प्रहलाद का मंचन सराहनीय रहा। संस्कार भारती से जुड़े स्थानीय कलाकारों द्वारा फरवाही नृत्य, प्रताप सिंह का बांसुरी वादन ने होली से पूर्व माहौल को सतरंगी बना दिया। अयोध्या विभाग प्रचारक कृष्ण चंद्र, महानगर प्रचारक सुदीप, सह संघचालक डाॅ अजय मोहन, कार्यवाह देवेंद्र सिंह के अलावा महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, विधायक वेद गुप्ता, पूर्व सांसद लल्लू सिंह, भाजपा नेता रवि तिवारी, अवधेश वर्मा, अवधेश पांडेय बादल, शिवेंद्र सिंह, अभिषेक सिंह, कमलेश श्रीवास्तव, अभिषेक मिश्र, आलोक द्विवेदी सहित मातृ शक्ति एवं पूज्य संत महंत उपस्थित रहें।

editor

Recent Posts

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी।

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More

6 days ago

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता।

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

6 days ago

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More

6 days ago

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का जोर।

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More

6 days ago

दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन।

दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More

6 days ago

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा।

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More

7 days ago