अयोध्या उत्तर प्रदेश

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही बोले, किसानों की आय हुई दोगुनी।

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही बोले, किसानों की आय हुई दोगुनी।

अयोध्या।

अयोध्या माँ कामाख्या धाम महोत्सव पर आयोजित दो दिवसीय क्षेत्रीय किसान मेला व प्रदर्शनी का बुधवार को समापन हुआ। मुख्य अतिथि कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सपा सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा भाजपा सरकार में किसानों की आय दोगुनी हुई है और अब तक 52 हजार मीट्रिक टन फसलों की खरीदारी हो चुकी है। 

मुख्य अतिथि कृषि मंत्री ने कहा कि सपा सरकार में किसानों का दो साल तक भी गन्ना भुगतान नहीं होता था और 14000 करोड़ रुपए का किसानों का गन्ना भुगतान रुका हुआ था। हमारी सरकार ने सत्ता में आने के बाद सभी किसानों का समय पर गन्ने का भुगतान किया। गन्ना मिलों की क्षमता में वृद्धि की है। कृषि मंत्री ने कहा कि सपा सरकार में एमएसपी पर 7 मीट्रिक टन फसल की खरीदारी होती थी और हमारी सरकार ने एमएसपी पर 52 हजार मीट्रिक टन फसल की खरीदारी की। बताया कि कृषि विभाग ने विगत वर्षों में किसानों को ज्वार, बाजरा, रागी, कोदो और सावा जैसी फसलों के मिनीकिट निःशुल्क वितरित किए। साथ ही, उन्होंने दलहन और तिलहन के उत्पादन और क्षेत्रफल में वृद्धि के निर्देश भी दिए।

विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि सरकार किसानों को समृद्ध करने के लिए कई योजनाएं लेकर आई है और किसानों को इनका भरपूर लाभ उठाना चाहिए। जिला कृषि अधिकारी ओपी मिश्रा ने किसानों को धान, मोटा अनाज सहित विभिन्न फसलों की जानकारी दी। प्रगतिशील महिला किसान सबीना खातून ने बताया कि आमतौर पर किसानों द्वारा पारंपरिक खेती की जाती है लेकिन इस आधुनिक युग में तकनीकी की आवश्यकता है उन्होंने हाइड्रोक्लोरिक खेती करने पर जोर दिया।

कहा हाइड्रोपोनिक विधि से खेती करने से दो गुना नही बल्कि चार गुना से अधिक मुनाफा कमाया जा सकता है। कृषि विभाग द्वारा आए हुए किसानों को पशुपालन, केसीसी लोन के लाभ के बारे में, वैज्ञानिक खेती और मोटे अनाज के फायदे के बारे में कृषि विभाग के विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा बताया गया। विभिन्न लाभार्थियों को ट्रैक्टर की चाभी, अनाज मिनी किट, उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों सहित प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया।

इससे पहले मुख्य अतिथि कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही व पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी का न्यास के मुख्य संरक्षक विधायक रामचंद्र यादव व न्यास अध्यक्ष रविकांत तिवारी ने माता की चुनरी व अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर रोहित सिंह, उपनिदेशक पीके कन्नौजिया, जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ शैलेन्द्र प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष कमलेश यादव, संयोजक शीतला प्रसाद शुक्ला, तेज तिवारी, ड्रोन दीदी सबीना खातून, माधुरी सिंह, निर्मल शर्मा, आलोक चन्द्र यादव, सचिन कसौधन, राघवेंद्र शर्मा, राज किशोर सिंह, बब्बन शुक्ला, आशीष शर्मा, किशोरीलाल भारती, बृजेश यादव आदि मौजूद रहे।

मां कामाख्या धाम महोत्सव में आयोजित दो दिवसीय क्षेत्रीय किसान मेला में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही व विधायक रामचंद्र यादव द्वारा प्रगतिशील किसान बुधराम, तुंग बहादुर सिंह, काशीराम, ऋषिकेश सिंह, राजेंद्र कुमार, जंग बहादुर, परमेश्वर प्रसाद, लल्लन, शेर बहादुर सिंह, सीमा, यश्मिता, जमुना देवी, इंद्रकला किरण, उमाशंकर सिंह, बाबादीन, हरिभान, राजेश कुमार, जगन्नाथ, सत्रोहन, रामनरेश, शिव शंकर तिवारी, राममिलन, गया प्रसाद, राकेश कुमार, रामनरेश वर्मा, राजेंद्र कुमार, राजेंद्र सिंह सहित अन्य किसानों को खेती के विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य को लेकर सम्मानित किया गया।

editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

9 hours ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

9 hours ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

15 hours ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

17 hours ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

1 day ago