सुल्तानपुर - उत्तरप्रदेश

दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, गांव में आई बारात में हुई थी कहासुनी।

दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, गांव में आई बारात में हुई थी कहासुनी।

सुल्तानपुर।
सुल्तानपुर जिले के धनपतगंज थाना अंतर्गत पीरो सरैया में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। दोनों ही पक्षों से लोग घायल हुए हैं। घटना का लाइव वीडियो भी वायरल हुआ है। पुलिस ने दोनों पक्षों से पांच-पांच नामजद समेत अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है।
धनपतगंज के पीरो सरैया में अमित सिंह और उपेंद्र सिंह के पक्ष में विवाद हुआ है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को एक बारात आई थी जिसमें दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई थी। जिसने बुधवार को हिंसक रूप ले लिया। उपेंद्र सिंह का आरोप है कि अमित सिंह चार-पांच नामजद व अज्ञात लोगों को लेकर दरवाजे पर आ धमके। ये लोग लाठी डंडा लोहे की रॉड आदि से लैस होकर पहुंचे थे और इन्होंने मारपीट किया।
वही अमित पक्ष का आरोप है कि मैं गौरव सिंह के घर की ओर गया था। जहां घात लगाकर बैठे उपेंद्र सिंह व उनके साथ अन्य लोग लाठी-डंडे लेकर टूट पड़े। कुर्सियां व घर के अन्य सामानों की तोड़फोड़ डाला। जिसमें तीन लोग घायल हुए। गुहार लगाने पर गांव वाले जमा हुए। डायल 112 मौके पर पहुंची।
मामले में दोनों पक्षों ने थाने पर तहरीर दी। थाना प्रभारी पंडित त्रिपाठी ने बताया कि दोनो पक्ष, उपेंद्र सिंह व अमित सिंह की तहरीर पर मारपीट, धमकी का मुकदमा पांच-पांच नामजद व अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया गया है। घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। दोनों पक्ष का पुराना विवाद है।
editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

2 days ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

2 days ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

2 days ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

2 days ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

3 days ago