
अयोध्या जिले के खंडासा थाना क्षेत्र के पूरे पांडे गांव के युवक की हत्या के मामले में नामजद आठ आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आला कत्ल लाठी-डंडा भी बरामद किया है। गांव में अब भी सन्नाटा पसरा हुआ है।
खंडासा पुलिस ने मृतक संदीप कुमार के भाई ओम प्रकाश की तहरीर पर चार महिलाओं सहित 12 लोगों के खिलाफ बलवा, जान से मारने की धमकी व हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू की। बृहस्पतिवार को आठ नामजद आरोपियों गांव निवासी मनोज कुमार, विदेशी राम, दीपक, नीरज, राजेश, नरेना (पत्नी) छंगू प्रसाद, क्रांती पत्नी मनोज कुमार और अमरजीत निवासी पाराखानी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार मुख्य अभियुक्त मनोज हिस्ट्रीशीटर है। वह गांव का प्रधान भी रह चुका है।
मृतक का परिवार गंवई राजनीति में गांव के दूसरे पक्ष से जुड़ा है। दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश है। मृतक पक्ष के लोग कैटरिंग का काम करते हैं जबकि आरोपी पक्ष के लोग टेंट हाउस का। तीन साल पहले भी दोनों के बीच मारपीट हुई थी। रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मृतक की पत्नी आशा का आरोप है कि पांच फरवरी को मारपीट की घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के साथ अभद्रता की। वह मुख्यमंत्री से मिलकर आप बीती बताएंगी।
थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि आठ अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More
2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More
दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More
प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More