दो अलग अलग सड़क दुर्घटना में , एक महिला की दर्दनाक मौत, एक गंभीर रूप से घायल ।

दो अलग अलग सड़क दुर्घटना में , एक महिला की दर्दनाक मौत, एक गंभीर रूप से घायल ।
अयोध्या।
अयोध्या-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को दो सड़क दुर्घटना हुई। पहली सड़क दुर्घटना में रोडवेज बस की टक्कर से महिला की मौत हो गई और उसका शरीर दो टुकड़ों में बंट गया। एक टुकड़ा बस में फंस जाने के कारण डेढ़ किलोमीटर दूर गिरा। जिसने भी यह हादसा देखा कांप कर रह गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम लिए भेजा।
रविवार सुबह सनाहा गांव निवासी बीतना (55) वर्ष पत्नी जगजीवन यादव, राष्ट्रीय राजमार्ग 27 के अरकुना चौराहे स्थित सड़क पार कर रही थी। इसी बीच अयोध्या से लखनऊ की ओर जा रही रोडवेज बस ने महिला को टक्कर ने मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शव के दो टुकड़े हो गए। यह दुर्घटना देख लोगों के कलेजे दहल गए। इसे लेकर हलका इंचार्ज हरे कृष्णा ने बताया कि शव के दो टुकड़े हो गए थे। जिससे इकठ्ठा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बस को चौकी में खड़ा करा लिया गया है और चालक परिचालक को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। उन्होंने बताया कि अभी तक मृतका के परिवार से कोई तहरीर नहीं मिली है।
दूसरी घटना पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल।
अयोध्या जिले के रुदौली कोतवाली के लखमीपुर गांव के निकट बाइक सवार युवक को विपरीत दिशा से रही पिकअप ने टक्कर मार दी। घायल बाइक सवार युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली से मेडिकल कॉलेज अयोध्या रेफर किया गया है। रविवार की दोपहर लगभग 1 बजे कोतवाली रुदौली के ग्राम खुसका आजाद नगर निवासी राम भवन ( 20) वर्ष पुत्र रामचंद्र बाइक से अपनी बहन के घर सरायपीर जा रहे थे। रुदौली भेलसर मार्ग के लखमीपुर मोड़ के निकट विपरीत दिशा से आ रहे, पिकप ने टक्कर मार दी। उधर से गुजर रहे ई रिक्शा चालक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली पहुंचा।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ अखिलेश उपाध्याय ने गंभीर रूप से घायल युवक को मेडिकल कॉलेज अयोध्या रेफर कर दिया। चौकी प्रभारी भेलसर मनीष चतुर्वेदी ने बताया टक्कर मारने के बाद पिकअप को लेकर ड्राइवर भाग निकला है।
editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

15 hours ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

15 hours ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

21 hours ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

24 hours ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

1 day ago