
आग का गोला बनी इलेक्ट्रिक स्कूटी, बची बड़ी घटना।
अयोध्या।
अयोध्या श्रीरामनगरी में सहादतगंज से अयोध्या तक गए रामपथ पर रविवार दोपहर साहबगंज में पंजाब एंड सिंध बैंक के पास खड़ी एक इलेक्ट्रिक स्कूटी आग का गोला बन गई। अचानक स्कूटी में आग लगने से आसपास हड़कंप मच गया। आधे घंटे तक स्कूटी धूं धूं जलती रही। आसपास के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया वर्ना बड़ी घटना हो सकती थी।
मिली जानकारी के अनुसार साहबगंज स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक के पास एक इलेक्ट्रिक स्कूटी धूप में खड़ी थी। दोपहर 12 बजे के आसपास अचानक स्कूटी से आग के शोले निकलने लगे। जिसके कारण आसपास खलबली मच गई। बैटरी चालित स्कूटी में आग काफी देर तक लगी रही जिसके कारण पूरी तरह जल गई। लोगों का कहना है कि धूप में खड़ी रहने के कारण तार वगैरह हीट होने से आग लग गई। यह तो गनीमत थी कोई निकट नहीं था वर्ना बड़ी घटना हो सकती थी। स्कूटी किसकी थी यह जानकारी अभी तक नहीं हो पाई है।
जेल की दीवार फांदकर फरार हुआ 1 लाख का इनामी बदमाश शेर अली दिल्ली से… Read More
शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More
रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More
हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More
दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More
नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More