अयोध्या उत्तर प्रदेश

एयरपोर्ट से श्रीराम मंदिर तक वीआईपी लेन की तैयारी।

एयरपोर्ट से श्रीराम मंदिर तक वीआईपी लेन की तैयारी।

अयोध्या
अयोध्या महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से श्रीराम मंदिर तक वीआईपी लेन बनाने की तैयारी है। इसको लेकर गुरुवार को मंडलायुक्त गौरव दयाल ने वैकिल्पक मार्गों का निरीक्षण किया। कहा कि एयरपोर्ट से अयोध्या धाम जाने वाले सभी मार्ग फोर लेन होंगे। मकसद यह भी है कि वीआईपी मूवमेंट के दौरान यातायात बाधित न हो।
अभी वीआईपी मूवमेंट होने पर काफिला एयरपोर्ट के टर्मिनल एक से अयोध्या-सुल्तानपुर मार्ग, नाका बाईपास से अयोध्या धाम पहुंचता है। इससे शहर के साथ ही हाईवे का यातायात बाधित होता है। इससे निजात के लिए एयरपोर्ट से सीधे राम मंदिर पहुंचने के लिए एक डेडीकेटेड वीआईपी लेन का प्रयास है। मंडलायुक्त ने अयोध्या एयरपोर्ट के प्रस्तावित टर्मिनल दो से बूथ नंबर चार तक जोड़ने विभिन्न मार्गों को देखा। इसमें गंजा से पॉवर हाउस वाला मार्ग, फिरोजपुर पीएमजीआसवाई से कुसमहा के कुटिया का पुरवा होते हुए दर्शननगर भरतकुंड मार्ग हैं।

editor

Recent Posts

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 day ago

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

1 day ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

1 day ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

4 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

4 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

4 days ago