- डॉक्टर और नर्स के अवैध संबंधों का मामला, शिकायत लेकर पत्नी पहुंची थाने।

डॉक्टर और नर्स के अवैध संबंधों का मामला, शिकायत लेकर पत्नी पहुंची थाने।

बीकापुर - अयोध्या

डॉक्टर और नर्स के अवैध संबंधों का मामला, शिकायत लेकर पत्नी पहुंची थाने।

photo 6296216297393999923 x - डॉक्टर और नर्स के अवैध संबंधों का मामला, शिकायत लेकर पत्नी पहुंची थाने।

बीकापुर_अयोध्या।
अयोध्या जिले के बीकापुर क्षेत्र में स्थित एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से एक नया विवाद सामने आया है। यहां तैनात एक डॉक्टर और स्टाफ नर्स के बीच अवैध संबंधों की शिकायत डॉक्टर की पत्नी ने पुलिस में दर्ज कराई है।
यह मामला उस समय सामने आया है जब हाल ही में हैदरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक समान प्रकरण की चर्चा चल रही थी। वहां एक स्टाफ नर्स द्वारा आत्महत्या की घटना ने स्वास्थ्य विभाग को हिला कर रख दिया था। पुलिस इस नए मामले में विशेष सावधानी बरत रही है। चूंकि आरोपी एक सरकारी डॉक्टर हैं, इसलिए पुलिस दोनों पक्षों के बीच समझौते का प्रयास कर रही है।
स्वास्थ्य विभाग में लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) के सामने नई चुनौती खड़ी कर दी है। सीएमओ जहां एक ओर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में जुटे हैं, वहीं अब उन्हें इस तरह के विभागीय विवादों का भी समाधान करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *